टेक एंड गैजेट्स

15 जुलाई को होगा 8000mAh बैटरी वाला नया फोन, 3 दिन का मिलेगा बैटरी बैकअप

अगर आपको मल्टी टास्किंग के लिए एक पावरफुल और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहिए तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकेंगे।

Image

रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलने वाला है।

नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। रियलमी का अपकमिंग स्मार्टफोन Realme Narzo 100x 5G होगा। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Realme Narzo 100x 5G की एंट्री 15 जुलाई को होने जा रही है। इस स्मार्टफोन को कंपनी बिना किसी बड़े इवेंट के लॉन्च करेगी। अगर आपको मल्टी टास्किंग के लिए एक पावरफुल और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहिए तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकेंगे।

3 दिन तक चलेगी बैटरी

रियलमी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई सारे फीचर्स से पर्दा उठा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलने वाला है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसे बार-बार चार्जंग में न लगाना पड़े तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। कंपनी की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक सिंगल चार्ज के साथ यह स्मार्टफोन बड़े ही आराम से 3 दिन तक बैकअप दे सकता है। इतनी बड़ी बैटरी को फुल चार्ज करने के लिए इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है।

Realme Narzo 100x 5G के संभावित फीचर्स

  • Realme Narzo 100x 5G में 6.8 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जो कि 140Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगी। इसमें आपको 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलेगी।
  • Realme Narzo 100x 5G में आपको आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 और realme UI 7.0 का सपोर्ट मिलेगा।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 देखने को मिलने वाला है।
  • रियलमी इस स्मार्टफोन में आपको 14GB Dynamic RAM डायनेमिक रैम का सपोर्ट दे सकता है।
  • मोबाइल यूजर्स की सहूलियत के लिए इसमें आपको Gemini Live सहित कई एआई फीचर्स भी मिलेंगे।
  • फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 16 मेगापिकस्ल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article