क्रिकेट

लॉर्ड्स में हरमनप्रीत कौर ने बना दिया ऐसा रिकॉर्ड, विराट और सचिन भी नहीं कर पाए थे जैसा

हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स के मैदान पर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय बन गई। इससे पहले हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में फिफ्टी प्लस का स्कोर किया था।

Image

हरमनप्रीत कौर (साभार-X)

लॉर्ड्स में पहली बार टेस्ट खेल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 285 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 83 रन की पारी खेली जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। हरमनप्रीत कौर ने 58 और दीप्ति शर्मा ने 57 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टन ने 3 जबकि इसी वोंग, मैडी विलर्स और लॉरेन फिलर ने 2-2 विकेट चटकाए।

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

हरमनप्रीत कौर ने 44वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर टेस्ट क्रिकेट की अपन दूसरी और लॉर्ड्स की पहली फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 99 गेंद में 50 रन का आंकड़ा हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। वह पहली भारतीय बन गई जिन्होंने लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में तीनों फॉर्मेट में फिफ्टी प्लस स्कोर का स्कोर बनाया। इससे पहले केवल 3 क्रिकेटर ही लॉर्ड्स के मैदान पर तीनों फॉर्मेट में फिफ्टी प्लस का स्कोर कर पाए हैं। पाकिस्तान की ओर ये यूनुस खान, श्रीलंका की ओर से महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा यह कारनामा कर चुके हैं।

लॉर्ड्स के मैदान पर हरमनप्रीत का रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे में दो और टी20 और टेस्ट में एक अर्धशतक जड़ा। वनडे में पहली बार उन्होंने साल 2012 में अर्धशतक जड़ा था। इस मैदान पर उन्होंने दूसरा अर्धशतक 2017 में जड़ा था। टी20 की बात करें तो बीते जून में हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस मुकाबले में 27 गेंद में 56 रन की पारी खेली। उन्होंने केवल 25 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो उनका सबसे तेज अर्धशतक भी था। इस मैदान पर टेस्ट और वनडे में कई भारतीय बल्लेबाजों के नाम अर्धशतक है, लेकिन बात टी20 की करें तो केवल युवराज सिंह ने यहां अर्धशतकीय पारी खेली है।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article