टेक एंड गैजेट्स

सिर्फ 12,000 रुपये में खरीद सकते हैं 60,000 का Apple iPhone 12, जानें कैसे मिलेगा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 12, 2023, 09:49 PM IST

Flipkart पर एक धमाकेदार डील आई है जिसमें 60,000 रुपये कीमत वाला Apple iPhone 12 आप सिर्फ 12,000 रुपये में खरीद सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं इस डील में कैसे आप बड़ा फायदा उठा सकते हैं।

Image

अगर आप आईफोन लेना चाहते हैं और जेब थोड़ी टाइट है, तो ये खबर खास आपके लिए है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 12,000 रुपये में खरीदें आईफोन 12
  • 60,000 रुपये है इसका असली दाम
  • फ्लिपकार्ट पर मिल रहा डिस्काउंट

Apple iPhone 12 Bumper Offer: ऐप्पल आईफोन 14 प्रो मैक्स भले ही भारतीय मार्केट में कंपनी का लेटेस्ट आईफोन हो, लेकिन आईफोन 12 की डिमांड भी बरकरार है। ग्राहक अब भी इस स्मार्टफोन को धड़ल्ले से खरीद रहे हैं। लेकिन इसकी कीमत देश के ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा नकारात्मक पहलू है, क्योंकि मार्केट में अब सस्ते और जोरदार स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं। अगर आप आईफोन लेना चाहते हैं और जेब थोड़ी टाइट है, तो ये खबर खास आपके लिए है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि 60 हजार रुपये कीमत वाला आईफोन 12 आप महज 12 हजार रुपये में कैसे खरीद सकते हैं।

मिल रहा जोरदार डिस्काउंट

ऐप्पल आईफोन 12 के 64 जीबी स्टोरेज वाले ब्लैक मॉडल की फ्लिपकार्ट पर कीमत 59,900 रुपये है। इस फोन पर यहां 9 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 53,999 रुपये हो गई है। लेकिन ये अब भी 12,000 रुपये में कैसे मिलेगा? तो इस डिस्काउंट के अलावा भी ग्राहकों के पास कई तरह के डिस्काउंट उपलब्ध हैं जिससे इसकी कीमत 12,000 रुपये तक आ सकती है।

एक्सचेंज ऑफर सबसे धांसू

फ्लिपकार्ट पर आईफोन 12 की ये डील एक्सचेंज ऑफर के साथ पेश की गई है। यहां आप आपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराने के बदले 41,999 रुपये तक डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। 9 फीसदी डिस्काउंट घटाने के बाद एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम मूल्य अगर जोड़ दें तो ग्राहकों को 60,000 रुपये वाला ये आईफोन 12 सिर्फ 12,000 रुपये में मिल सकता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article