फेस्टिव सीजन के शुरू होते ही स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार ऑफर्स भी शुरू हो गए हैं। ग्राहकों को अपनी तरफ लुभाने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही जगह पर तरह-तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप अपने लिए एक पावरफुल नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रियलमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme 15 Pro 5G पर इस समय तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसमें आपको 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले साथ पावरफुल चिपसे दिया गया है।
अगर आप मल्टीटास्किंग के साथ साथ डेली रूटीन के काम के लिए एक हाई परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो इसकी तरफ जा सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस स्मार्टफोन को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार मौका दे रहा है। आइए आपको इसमें मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
फ्लिपकार्ट दे रहा है बंपर डिस्काउंट
Realme 15 Pro 5G को फ्लिपकार्ट में 39,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अब फेस्टिव सीजन में इस पर बड़ा प्राइस कट हुआ है। अब आप इसे हजारों रुपये की बचत के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को इस समय इस स्मार्टफोन में फ्लैट 16% का डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 33,499 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।इस फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के बाद भी आपके पास पैसे बचाने का मौका है। कंपनी इसमें ग्राहकों को बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड या फिर Flipkart SBI Bank क्रेडिट कार्ड पर आप 1675 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों 1000 रुपये तक के रियलमी कूपन भी दे रही है।
इस ऑफर में होगी बड़ी बचत
अगर आप Realme 15 Pro की खरीदारी करने में एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेकर बड़ी बचत कर सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को इसमें 26,700 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।Realme 15 Pro 5G के फीचर्स
- Realme 15 Pro में आपको 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है। इसमें आपको 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल जाता है।
- Realme 15 Pro में आपको 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
- इसमें आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसमें 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
