टेक एंड गैजेट्स

आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए रोबोटिक्स चैलेंज,11 राज्यों के छात्रों ने लिया भाग, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिलेक्ट होंगे विजेता

ITU-WTSA Robotics Challenge: इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को रोबोटिक्स और कोडिंग सीखने में समावेशिता को बढ़ावा देना, स्थायी लक्ष्यों के साथ जुड़े मिशनों को पूरा करने के लिए रोबोट को डिजाइन, निर्माण और प्रोग्राम करने के साथ ही टीमवर्क, समस्या-समाधान और स्थायी पद्धति को प्रोत्साहित करना।

Image

ITU-WTSA Robotics Challenge (image-X)

ITU-WTSA Robotics Challenge: इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (आईटीयू), वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्ड असेंबली (आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए 2024) में रोबोटिक्स चैलेंज में 11 राज्यों के छात्रों ने भाग लिया। इस रोबोटिक्स चैलेंज के तहत छात्रों को इनोवेटिव टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन क्रिएट करने का टास्क दिया गया था जो कि आपदाओं से निपटने के काम आ सके।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिलेक्ट होंगे विजेता

कुल 120 टीमों ने आवेदन किया था, जिनमें से 51 को रोबोटिक्स फॉर गुड यूथ चैलेंज में अपने रोबोटिक्स समाधान प्रस्तुत करने के लिए चुना गया। प्रतियोगिता का विषय आपदा प्रबंधन था और जूनियर और सीनियर श्रेणियों के विजेता जुलाई 2025 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए जिनेवा जाएंगे।

रोबोटिक्स फॉर गुड यूथ चैलेंज’

संचार मंत्रालय ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय आपदा प्रबंधन था। इसके अलावा, जूनियर और सीनियर वर्ग के विजेता अगले वर्ष जुलाई में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए जिनेवा जाएंगे। ‘रोबोटिक्स फॉर गुड यूथ चैलेंज’ एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसे ‘एआई फॉर गुड इम्पैक्ट इंडिया’ के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था। यह ‘एआई फॉर गुड ग्लोबल समिट 2025’ के दौरान जिनेवा में ग्रैंड फिनाले के लिए एक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है।

युवा इनोवेटर्स ने इस कार्यक्रम में रोबोटिक्स और कोडिंग में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को रोबोटिक्स और कोडिंग सीखने में समावेशिता को बढ़ावा देना, स्थायी लक्ष्यों के साथ जुड़े मिशनों को पूरा करने के लिए रोबोट को डिजाइन, निर्माण और प्रोग्राम करने के साथ ही टीमवर्क, समस्या-समाधान और स्थायी पद्धति को प्रोत्साहित करना।

प्रतिभागियों के लिए पहली चुनौती एक रोबोटिक्स सिस्टम बनाना था जो भूकंप पीड़ितों की जान बचा सके। एक वास्तविक भूकंप की नकल करने के लिए वर्चुअल माहौल तैयार किया गया, जहां रोबोट को लोगों की जान बचाने और पीड़ितों को आश्रय स्थलों और अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए प्रोग्राम किया गया था।

एआई पायनियर्स रही विजेता

सीनियर वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड की टीम “एआई पायनियर्स” विजेता रही और जूनियर वर्ग का पुरस्कार उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कोइराजपुर स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल की टीम “रेस्क्यू रेंजर्स” को मिला। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को आगे बढ़ाने के लिए रोबोटिक्स में प्रैक्टिकल समाधान का प्रदर्शन करना है। मंत्रालय ने कहा, "अलग-अलग हितधारकों को एक साथ लाकर, आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए 2024 महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों को संबोधित करने वाले इनोवेशन का मार्ग प्रशस्त करना जारी रखेगा।"

इनपुट- आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article