Amazon Bumper Rewards ' programme: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के बीच, अमेजन पे यूपीआई ने एक विशेष 'बंपर रिवार्ड्स' प्रोग्राम शुरू किया है। इस रिवार्ड प्रोग्राम के तहत यूजर्स को Amazon.in पर और उसके बाहर, Amazon Pay UPI के माध्यम से लेनदेन पूरा करके 10,000 रुपये तक के रिवार्ड जीतने का मौका मिल रहा है।
क्या है ऑफर और कैसे मिलेगा रिवॉर्ड
इस बंपर रिवार्ड्स पहल के तहत ग्राहक अमेजन पे यूपीआई के जरिए लेन-देन पूरा करके 10,000 रुपये तक के रिवॉर्ड्स कमा सकते हैं, चाहे वह Amazon.in पर हो या उसके बाहर। ग्राहक अमेजन पे के बंपर रिवॉर्ड्स को पहली, 5वीं, 10वीं और 15वीं यूपीआई लेनदेन पर अनलॉक कर सकते हैं, जिसमें बिल पेमेंट, टिकट बुकिंग, स्कैन एंड पे और अन्य कई तरह के उपयोग शामिल हैं। 15 लेन-देन पूरा करके ग्राहक 10,000 रुपये तक के रिवॉर्ड्स कमा सकते हैं, जिससे वे अपने फेस्टिवल खर्चों पर अधिक से अधिक बचत कर सकते हैं।
ऐप पर या बाहर रिवॉर्ड्स कर सकते हैं अनलॉक
अमेजन पे के पेमेंट्स और मर्चेंट सर्विसेज के डायरेक्टर, गिरीश कृष्णन ने इस विशेष कार्यक्रम पर बोलते हुए कहा, "इस फेस्टिवल सीज़न में, हर Amazon.in ग्राहक अमेजन पे के साथ, हमारी शॉपिंग ऐप पर और उसके बाहर भी रिवॉर्ड्स अनलॉक कर सकता है। हम 'बंपर रिवॉर्ड्स' पेश कर रहे हैं-एक ऐसा अवसर जिसमें ग्राहक अपनी पहली, 5वीं, 10वीं और 15वीं यूपीआई लेनदेन के माध्यम से रोमांचक ऑफर कमा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राहक अमेजन पर खरीदारी कर सकते हैं या अमेजन पे का उपयोग करके बिल भुगतान, पैसे भेजने, स्कैन और पे करने, टिकट बुकिंग आदि कर सकते हैं। 15 लेन-देन के बाद 10,000 रुपये तक के रिवॉर्ड्स कमाने का मौका है, तो खरीदारी करते-करते और भी अधिक रिवॉर्ड्स कमाने का अवसर न गंवाएं! अपने फेस्टिवल शॉपिंग का भरपूर लाभ उठाएं और अमेजन पे के साथ जश्न का हिस्सा बनें!
