टेक एंड गैजेट्स

8 हजार में 16GB रैम और 50MP कैमरे वाला फोन, इस दिन भारत में होगा लॉन्च

Itel P55, Itel P55 Plus: आईटेल पी55 सीरीज को 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में बैटरी को 0 से 70 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

Image

Itel P55, Itel P55+

Itel P55, Itel P55 Plus: स्मार्टफोन ब्रांड आईटेल ने अपने नए फोन Itel P55 और Itel P55+ को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इन फोन को इसी सप्ताह (8 फरवरी) भारत में पेश किया जाएगा। ट्रांसन होल्डिंग्स के स्वामित्व वाले ब्रांड के नए पावर-सीरीज स्मार्टफोन को अमेजन के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही दोनों फोन की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। फोन को 50MP कैमरा, 256GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Itel P55, Itel P55+ कीमत

Itel P55 और Itel P55+ को Itel P40 और Itel P40+ के सक्सेसर के दौर पर पेश किया जाएगा। Itel P40 को पिछले साल मार्च में 7,699 रुपये और Itel P40+ को 8,099 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। नए स्मार्टफोन को भी 10 हजार से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है।

Itel P55, Itel P55+

आईटेल पी55 सीरीज को 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में बैटरी को 0 से 70 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। फोन तीन लेवल की चार्जिंग की पेशकश करेगा। हाइपरचार्ज मोड दस मिनट में बैटरी को 0 से 25 प्रतिशत तक चार्ज करता है, जबकि लो ट्रेम्प्रेचर मोड ओवरहीटिंग को रोक कम करेगा, लेकिन फोन को थोड़ा स्लो चार्ज करेगा। कंपनी के मुताबिक इसमें एआई-आधारित स्मार्ट चार्ज मोड भी होगा।

लिस्टिंग के अनुसार, Itel P55 और Itel P55+ को एआई सपोर्ट वाले डुअल कैमरा सेटअप से लैस किया जाएगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी एआई कैमरा होगा। फोन में 8 जीबी रैम और 16 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article