टेक एंड गैजेट्स

OnePlus 12R की पहली सेल आज, कैमरा-डिस्प्ले सब धांसू, जानें कीमत और ऑफर्स

OnePlus 12R First Sale Today: बैंक ऑफर्स की बात करें तो वनप्लस 12आर की खरीद पर कंपनी आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और वनकार्ड के माध्यम से भुगतान करने पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट दे रही है। इसे अमेजन इंडिया और वनप्लस के अपने आउटलेट के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

Image

Oneplus 12 Series

OnePlus 12R First Sale Today: वनप्लस ने 23 जनवरी को अपने फ्लैगशिप वनप्लस 12 के साथ वनप्लस 12 आर स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है। आज इस फोन को भारत में पहली बार खरीदारी के लिए उपलब्ध किया जा रहा है। यानी वनप्लस 12R आज से ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ 16GB रैम और 5,500mAh बैटरी के साथ 100W की चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

OnePlus 12R: कीमत और ऑफर्स

वनप्लस 12R की कीमत (8GB रैम+128GB स्टोरेज) के लिए 39,999 रुपये है। वहीं 16GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है। फोन दो शानदार कलर ऑप्शन-कूल ब्लू और आयरन ग्रे में आता है।

बैंक ऑफर्स की बात करें तो वनप्लस 12आर की खरीद पर कंपनी आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और वनकार्ड के माध्यम से भुगतान करने पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट दे रही है। इसे अमेजन इंडिया और वनप्लस के अपने आउटलेट के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

OnePlus 12R: स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 12R में LTPO4.0, 1-120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78 इंच एमोलेड ProXDR डिस्प्ले मिलता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 16GB तक LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है।

OnePlus 12R: कैमरा और बैटरी

कैमरा सपोर्ट की बात करें तो फोन में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50MP सोनी IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है।

मिड-रेंज स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी और 100W SUPERVOOC चार्जर का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो वनप्लस 12आर में एनएफसी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एक डुअल नैनो-सिम सेटअप मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article