टेक एंड गैजेट्स

iQOO 15 की भारत में धमाकेदार एंट्री, 7,000mAh की बैटरी और अल्ट्रा फास्ट रैम का मिलेगा सपोर्ट, जानें इसकी कीमत

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू ने भारतीय बाजार में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन सीरीज आपको कई सारे धमाकेदार फीचर्स मिलते हैं। मल्टी टास्किंग से लेकर गेमिंग तक के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है।

Image

iQOO 15 को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। आईक्यू का लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO 15 है जिसमें कंपनी ने एक से बढ़कर एक फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। लॉन्च से पहले ही यह स्मार्टफोन जमकर सुर्खियों में बना हुआ था। भारत से पहले कंपनी ने इसे अपने होम मार्केट में लॉन्च किया था। अगर आप इस फोन को खरीदने वाले हैं तो बता दें कि इसमें आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलने वाला है।

iQOO 15 के वेरिएंट और कीमत

iQOO 15 को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। इसका बेस वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इस बेस वेरिएंट को भारतीय बाजार में 72,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसका दूसरा वेरिएंट 16GB रैम और 512GB की स्टोरेज मिलती है जिसे बाजार में 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

कंपनी दे रही एक्सक्लूसिव लॉन्च ऑफर्स

कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए इंट्रोडक्टरी ऑफर भी पेश कर रही है। इस ऑफर के तहत कंपनी 8000 रुपये तक की सेविंग का मौका दे रही है। स्मार्टफोन पर 7000 रुपये का बैंक ऑफर और एक हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट ऑफर के साथ आप अभी इस स्मार्टफोन को सिर्फ 64,999 रुपये में खरीद सकते है। वहीं अगर 16GB रैम वाले वेरिएंट की बात करें तो इसे ऑफर के साथ सिर्फ 71,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

iQOO 15 के स्पेसिफिकेशन्स

  1. iQOO 15 में कंपनी ने 6.85 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी है जो कि 144Hz को सपोर्ट करती है।
  2. परफॉर्मेंस के लिए iQOO 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है।
  3. मल्टी टास्किंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें 16GB LPDDR5x अल्ट्रा रैम का सपोर्ट मिलता है।
  4. आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करता है जो कि ओरिजिनओएस 6 पर बेस्ड है।
  5. iQOO 15 में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50+50+50 मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं।
  6. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO 15 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  7. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो कि 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें- करोड़ों एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ी वार्निंग, स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट कर दें ये ऐप्स
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article