टेक एंड गैजेट्स

iPhone से मोह भंग! पहली तिमाही में आईफोन बिक्री में आई गिरावट, सैमसंग की बादशाहत कायम

iPhone Sales Down in First Quarter of 2024: पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2024 की पहली तिमाही में एप्पल आईफोन शिपमेंट में 10% की गिरावट आई है। कंपनी ने इस दौरान 50 लाख कम आईफोन बेचे हैं।

Image

iPhone Sales Down

iPhone Sales Down in First Quarter of 2024: साल की शुरुआत में ही एप्पल आईफोन से लोगों का मोह भंग होता नजर आ रहा है। IDC की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में आईफोन की बिक्री में लगभग 10% की गिरावट आई है। यह आंकड़े साल की पहली तिमाही (First Quarter of 2024) के हैं। इसी बीच सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में बादशाहत कायम रखे हुए है। 2024 की पहली तिमाही के आंकड़ों में दूसरे नंबर पर आईफोन मेकर एप्पल रहा है। बता दें कि इससे पहले iPhone 14 साल 2023 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन रहा है।

आईफोन सेल में 10% की गिरावट

मार्केट रिसर्च फर्म आईडीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2024 की पहली तिमाही में एप्पल आईफोन शिपमेंट में 10% की गिरावट आई है। कंपनी ने इस दौरान 50 लाख कम आईफोन बेचे हैं। इस गिरावट ने सैमसंग को अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप गैलेक्सी एस 24 सीरीज (Samsung Galaxy S24 Series) की मजबूत बिक्री के कारण मार्केट में टॉप स्थान बनाए रखने में मदद की है। ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में पिछली साल की तुलना में 7.8% बढ़त मिली है, जो 289.4 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई है।

साल की पहली तिमाही का डेटा

Source-IDC

Source-IDC

सैमसंग की गैलेक्सी S24 सीरीज ने पकड़ी रफ्तार

सैमसंग की लेटेस्ट गैलेक्सी S24 सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है और बिक्री भी बढ़ी है। डेटा प्रोवाइडर काउंटरपॉइंट ने पहले उपलब्धता के शुरुआती तीन हफ्तों के दौरान S23 की तुलना में S24 की ग्लोबल बिक्री में 8% की बढ़ोतरी दर्ज की थी। इससे पता चलता है कि सैमसंग की लेटेस्ट फ्लैगशिप पेशकश यूजर्स को पसंद आई है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article