टेक एंड गैजेट्स

Starlink: भारत यात्रा के दौरान सुपर फास्ट इंटरनेट Starlink की घोषणा कर सकते हैं मस्क, Jio-Airtel की होगी छुट्टी!

Tesla CEO Elon Musk India visit: आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, स्टारलिंक, हजारों सैटेलाइट का एक ग्रुप है जो पृथ्वी के बहुत करीब, लगभग 550 किमी की दूरी पर ग्रह की परिक्रमा करते हैं, और पूरी दुनिया को कवर करते हैं।

Image

स्टारलिंक सैटेलाइट

Tesla CEO Elon Musk India visit: टेस्ला इंक और सोशल मीडिया एक्स के प्रमुख एलन मस्क के 21 और 22 अप्रैल को भारत में रहने की उम्मीद है। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ अन्य सरकारी अधिकारियों और इंडस्ट्री लीडर्स के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे। मस्क की बहुप्रतीक्षित भारत यात्रा लगभग 48 घंटे तक चलेगी। इस दौरान अरबपति कई घोषणाएं कर सकते हैं, जिसमें भारत में स्टारलिंक सर्विस शुरू करने की योजना भी शामिल है।

क्या है Starlink?

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, स्टारलिंक, हजारों सैटेलाइट का एक ग्रुप है जो पृथ्वी के बहुत करीब, लगभग 550 किमी की दूरी पर ग्रह की परिक्रमा करते हैं, और पूरी दुनिया को कवर करते हैं। स्टारलिंक सैटेलाइट अन्य भूस्थैतिक सैटेलाइट की तुलना में कम कक्षा में हैं, जिससे फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है। आसान भाषा में कहें तो स्टारलिंक दुनिया के फास्टेस्ट इंटरनेट सर्विस में से एक है और यदि मस्क भारत में स्टारलिंक सर्विस शुरू करते हैं तो यहां भी हाई स्पीड इंटरनेट को एक्सेस किया जा सकता है। बता दें कि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत की रैंकिंग दुनिया में 89वें नंबर पर है।

Jio-Airtel से कैसे अलग है Starlink?

पहले ये जान लेते हैं कि आपके घर तक इंटरनेट कैसे आता है। आपका इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर एक हाई फ्लाइंग सैटेलाइट को सिंगल भेजता है। इसे आपके द्वारा स्थापित एंटीना पर उछाला जाता है। फिर सिग्नल एक मॉडेम को भेजा जाता है, जो आपके घर में स्थापित होता है और ऐसे आपको इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती है। लेकिन स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट अलग तरीके से काम करता है।

स्टारलिंक अपने ग्राहकों को एक संपूर्ण किट प्रदान करता है। इसमें कोई केबल या फाइबर नहीं है, यही कारण है कि यह दूरदराज के इलाकों में उपयोगी हो सकता है। मस्क ने हमेशा स्टारलिंक को उन क्षेत्रों तक पहुंचने पर जोर दिया है, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी एक समस्या है - जैसे भारत और अन्य देशों में रिमोट लोकेशन।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article