टेक एंड गैजेट्स

iPhone 18 Pro मॉडल में दिखेंगे ये पांच बड़े बदलाव, नहीं मिलेगा यह पॉपुलर फीचर

iPhone 18 Pro सीरीज के रियर कैमरा सेटअप में भी बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें वेरिएबल अपर्चर सिस्टम दिया जा सकता है। इससे कैमरा लेंस में आने वाली रोशनी को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी, नेचुरल डेप्थ इफेक्ट और मुश्किल लाइटिंग कंडीशन में बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं।

iPhone 18 Pro Leaks

iPhone 18 Pro Leaks

एपल की iPhone 17 Pro सीरीज को आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन दुनिया की नजरें अब अगली पीढ़ी यानी iPhone 18 Pro पर टिक गई हैं। शुरुआती लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल 2026 में अपने Pro मॉडल्स में कई बड़े डिजाइन और हार्डवेयर बदलाव कर सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक्स के मुताबिक यह अपग्रेड्स बीते कई सालों में सबसे बड़े हो सकते हैं। iPhone 18 Pro सीरीज के सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अंडर-स्क्रीन Face ID और क्लीन डिस्प्ले

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ा बदलाव अंडर-स्क्रीन Face ID हो सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, एपल Face ID के कई कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकता है। इससे फ्रंट पर दिखने वाला कटआउट काफी छोटा हो जाएगा और स्क्रीन ज्यादा साफ-सुथरी नजर आएगी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सेल्फी कैमरा पूरी तरह गायब नहीं होगा, बल्कि एक छोटे से होल के रूप में ऊपर की तरफ (संभवतः लेफ्ट साइड) नजर आ सकता है जैसा कि आमतौर पर एंड्रॉयड फोन में पंचहोल के रूप में देखने को मिल है।

Dynamic Island में हो सकता है बदलाव

iPhone 14 Pro के साथ पेश किया गया Dynamic Island भी नए रूप में नजर आ सकता है। लीक्स के मुताबिक, एपल इसका साइज छोटा कर सकता है या फिर इसकी पोजिशन बदल सकता है, हालांकि यह पूरी तरह खत्म नहीं होगा, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में कम प्रमुख दिख सकता है।

कैमरा में बड़े अपग्रेड की उम्मीद

iPhone 18 Pro सीरीज के रियर कैमरा सेटअप में भी बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें वेरिएबल अपर्चर सिस्टम दिया जा सकता है। इससे कैमरा लेंस में आने वाली रोशनी को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी, नेचुरल डेप्थ इफेक्ट और मुश्किल लाइटिंग कंडीशन में बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। कुछ लीक्स के मुताबिक यह एडवांस फीचर सिर्फ iPhone 18 Pro Max तक सीमित हो सकता है।

A20 Pro चिप और नेक्स्ट-जेन टेक्नोलॉजी

परफॉर्मेंस के मामले में भी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। iPhone 18 Pro में A20 Pro चिप दिए जाने की संभावना है, जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है। इससे स्पीड और पावर एफिशिएंसी दोनों में सुधार होगा। इसके अलावा, एपल RAM को सीधे CPU, GPU और Neural Engine के साथ एक ही वेफर पर इंटीग्रेट करने पर काम कर रहा है, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस, कम पावर खपत और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट मिल सकता है।

नए कलर ऑप्शन और हल्के हार्डवेयर बदलाव

डिजाइन के मामले में भी एपल कुछ नया करने की तैयारी में है। लीक्स के मुताबिक, Pro मॉडल्स में बरगंडी, ब्राउन और पर्पल जैसे नए और बोल्ड कलर ऑप्शन आ सकते हैं। साथ ही, कंपनी फिजिकल बटन में भी बदलाव कर सकती है, जिसमें प्रेशर-बेस्ड कैमरा बटन शामिल हो सकता है।

iPhone 18 Pro लॉन्च टाइमलाइन

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के सितंबर 2026 में लॉन्च होने की सबसे ज्यादा संभावना है। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल्स के 2027 की शुरुआत में आने की अटकलें हैं, हालांकि इस पर अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है। फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक्स और शुरुआती रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article