टेक एंड गैजेट्स

स्मार्टफोन को स्लो होने से कैसे रोकें? इन 5 वजहों से फोन की परफॉर्मेंस हो जाती है डाउन

स्मार्टफोन जब स्लो चलने लगता है तो ज्यादातर लोगों को लगता है कि वह खराब हो चुका लेकिन ऐसा नहीं है। कई बार हम अपने फोन को इतने गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं कि उसकी परफॉर्मेंस डाउन हो जाती है। आइए आपको फोन की स्पीड स्लो होने के 5 बड़े कारण बताते हैं।

Image

अगर आप कुछ खास चीजों का ध्यान रखें तो फोन को स्लो होने से रोक सकते हैं।

आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह की अलार्म से लेकर रात को सोने से पहले रील्स स्क्रॉल करने तक, हर दिन कई सारे काम में इसकी मदद लेते हैं। ऐसे में अगर हमारा स्मार्टफोन खराब हो जाए तो इससे बड़ी मुश्किल हो सकती है। लेकिन आपने देखा होगा कि जब फोन नया होता तो वह काफी तेज रिस्पांड करता है। लेकिन, जब वह कुछ महीने पुराना हो जाता है तो धीरे-धीरे हैंग करने लगता है।

स्मार्टफोन जब स्लो चलने लगता है तो ज्यादातर लोगों को लगता है कि वह खराब हो चुका लेकिन ऐसा नहीं है। कई बार हम अपने फोन को इतने गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं कि उसकी परफॉर्मेंस डाउन हो जाती है। ऐप्स लैग करने लगते हैं, ओवरहीटिंग बढ़ जाती है और साथ ही बैटरी भी तेजी से ड्रेन होने लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताते हैं जो आपके नए-नवेले फोन को कबाड़ बना देती हैं।

स्टोरेज को हमेशा फुल रखना

हम अक्सर फोटो, वीडियो और वॉट्सऐप फॉरवर्ड्स से फोन की मेमोरी को पूरी तरह भर देते हैं। स्मार्टफोन के प्रोसेसर को ठीक से काम करने के लिए कम से कम 15% से 20% स्टोरेज डिवाइस में फ्री रहनी चाहिए।

अगर फोन की स्टोरेज फुल हो चुकी है और आप उसे खाली करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हर सप्ताह ट्रैश या फिर बिन को खाली करना चाहिए। इसके अलावा आपको डुप्लीकेट फोटोज और फाइलों को भी डिलीट करना चाहिए। मीडिया फाइल्ड डाउनलोड क्वालिटी की भी सेटिंग बदलें।

बैकग्राउंड ऐप्स का 'जाल'

अगर आप स्मार्टफोन में किसी भी ऐप को इस्तेमाल करने के बाद सीधे हम बटन को दबाकर बाहर आ जाते हैं तो अब इस आदत को बदल लीजिए। ऐसा करने से आपको लगता है कि ऐप बंद हो चुका है लेकिन ऐसा है नहीं। जिस ऐप को आप इस्तेमाल कर रहे होते हैं वह बैकग्राउंड में चलता रहता है। सोशल मीडिया, गेमिंग और नेविगेशन ऐप्स बैकग्राउंड में रहकर लगातार आपकी रैम (RAM) और प्रोसेसर को कंज्यूम करते हैं जिससे फोन की स्पीड काफी धीमी हो जाती है। इसके लिए आपको समय-समय पर 'Recent Apps' को पूरी तरह से क्लोज करना चाहिए।

कैशे डेटा को क्लीयर न करना

जब आप किसी ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं, तो फोन उसका कुछ डेटा (Cache) सेव कर लेता है ताकि अगली बार वह जल्दी खुले। लेकिन समय के साथ यह कैशे डेटा इतना बढ़ जाता है कि फोन को धीमा करने लगता है। इसके लिए फोन की Settings में जाकर Apps में जाएं और ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऐप्स को 'Clear Cache' करें।

फोन को कभी रीस्टार्ट न करना

मशीन को भी आराम की जरूरत होती है। कई लोग महीनों तक अपने फोन को स्विच ऑफ या रीस्टार्ट नहीं करते। इससे फोन की मेमोरी में कई टेंपरेरी फाइल्स और ग्लिच जमा हो जाते हैं, जो सिस्टम को स्लो कर देते हैं। क्या करें: हफ्ते में कम से कम एक बार अपने स्मार्टफोन को रीस्टार्ट (Restart) जरूर करें। इससे रैम पूरी तरह फ्रेश हो जाती है और फोन स्मूथ चलने लगता है।

अनवांटेड ऐप्स को हटाएं

कई बार देखा गया है कि लोग नए स्मार्टफोन में बहुत सारे ऐप्स को डाउनलोग कर लेते हैं। स्टोरेज फुल होने और फोन की स्पीड स्लो होने के पीछे इन अनवांटेड ऐप्स का भी बहुत बड़ा हांथ होता है। इसलिए अगर आप कोई ऐप नहीं इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप उसे अनइंस्टाल कर दें। इससे फोन की स्टोरेज काफी खाली हो जाएग।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article