टेक एंड गैजेट्स

2026 में स्मार्टफोन को कैसे फॉर्मेट करें, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अगर आप 2026 में अपने एंड्रॉयड या आईफोन को फॉर्मेट करने जा रहे हैं, तो केवल रीसेट बटन दबा देना काफी नहीं है। फॉर्मेट करने से पहले और उसके दौरान आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Image

फॉर्मेट के समय की गई एक गलती आपका बड़ा नुकसान करा सकती है।

How to format a smartphone: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग से लेकर पर्सनल यादों तक, सब कुछ इसी छोटे से गैजेट में सिमटा है। लेकिन समय के साथ फोन का स्लो होना, स्टोरेज का भरना या नया फोन खरीदने पर पुराने फोन को बेचना एक सामान्य बात है। ऐसे में फोन को 'फॉर्मेंट' (Factory Reset) करना सबसे सही रास्ता माना जाता है।

अगर आप 2026 में अपने एंड्रॉयड या आईफोन को फॉर्मेट करने जा रहे हैं, तो केवल रीसेट बटन दबा देना काफी नहीं है। फॉर्मेट करने से पहले और उसके दौरान आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

फॉर्मेट करने से पहले करें ये 5 काम

स्मार्टफोन को फॉर्मेट करने का मतलब है कि आपके फोन का सारा डेटा हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा। इसलिए प्रक्रिया शुरू करने से पहले इन स्टेप्स को फॉलो करें:

फुल डेटा बैकअप है जरूरी

स्मार्टफोन को फॉर्मेट करने से पहले इस बात का ध्यान भी रखें कि आपने सभी जरूरी डेटा का बैकअप ले लिया है। Android यूजर्स इसके लिए सेटिंग पर जाएं, इसके बाद Google Backup में जाकर 'Back Up Now' पर क्लिक करें। इसके अलावा Google Photos पर जाकर अपनी तस्वीरों और वीडियो का बैकअप चेक कर लें। WhatsApp बैकअप के लिए Settings > Chats > Chat Backup पर जाकर बैकअप लेना न भूलें।

Google और Apple ID को लॉग-आउट करें

2026 में स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए FRP (Factory Reset Protection) और Activation Lock जैसे फीचर्स बहुत एडवांस हो चुके हैं। अगर आप अपना अकाउंट लॉग-आउट किए बिना फोन रीसेट कर देते हैं, तो फोन दोबारा चालू होने पर पुराना पासवर्ड मांगेगा। रीसेट करने से पहले Settings में जाकर अपने Google Account या Apple ID को पूरी तरह से Remove/Sign Out कर दें।

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का रखें ध्यान

आजकल हम सभी अपने सोशल मीडिया और बैंकिंग ऐप्स के लिए Authenticator Apps (जैसे Google Authenticator) का इस्तेमाल करते हैं। फोन फॉर्मेट करने से पहले इन ऐप्स के 'Backup Codes' को कहीं सुरक्षित लिख लें या अकाउंट को दूसरे डिवाइस पर ट्रांसफर कर लें, अन्यथा फॉर्मेट के बाद आप अपने ही अकाउंट्स से लॉक-आउट हो सकते हैं।

बैंकिंग और UPI ऐप्स को डी-रजिस्टर करें

सुरक्षा के लिहाज से फोन को रीसेट करने से पहले अपने मुख्य बैंकिंग ऐप्स और UPI ऐप्स (जैसे Google Pay, PhonePe) की सेटिंग्स में जाकर डिवाइस को डी-रजिस्टर या लॉग-आउट कर देना एक अच्छी आदत है।

बैटरी को चेक करें

स्मार्टफोन को फॉर्मेट होने और दोबारा रीबूट होने में काफी समय और प्रोसेसिंग पावर लगती है। प्रक्रिया के बीच में फोन का बंद होना आपके फोन के सॉफ्टवेयर को हमेशा के लिए खराब (Brick) कर सकता है। फॉर्मेट शुरू करने से पहले फोन की बैटरी कम से कम 70% या उससे अधिक होनी चाहिए, या फोन को चार्जर से कनेक्ट करके रखें।

2026 में स्मार्टफोन को फॉर्मेट कैसे करें?

  • Android स्मार्टफोन के लिए सबसे पहले फोन की Settings में जाएं।
  • अब आपको स्क्रॉल करके नीचे की तरफ आना होगा और फिर System पर टैप करें।
  • अब आपको यहां Reset Options या Reset का ऑप्शन मिलेगा।
  • अब Erase all data (factory reset) या Factory Data Reset को चुनें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों को पढ़ें और 'Erase All Data' पर क्लिक करें। अपना पिन/पासवर्ड दर्ज करें और प्रक्रिया पूरी होने दें।

Apple iPhone के लिए

आईफोन की Settings में जाएं और General पर टैप करें।

नीचे स्क्रॉल करें और Transfer or Reset iPhone को चुनें।

इसके बाद Erase All Content and Settings पर टैप करें।

स्क्रीन पर आ रहे प्रॉम्ट्स को फॉलो करें, अपना Apple ID पासवर्ड डालें और कन्फर्म करें।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article