टेक एंड गैजेट्स

Infinix GT 50 Pro की बिक्री हुई शुरू, 144Hz डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर से है लैस ये गेमिंग फोन, जानें कीमत

इनफिनिक्स की तरफ से हाल ही में Infinix GT 50 Pro को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी ने इसे सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है।

Image

इनफिनिक्स के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

Infinix ने अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी ने इस फोन को इसी हफ्ते लॉन्च किया था। यह फोन खासतौर पर गेमिंग पसंद करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर और 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में गेमिंग के लिए खास शोल्डर ट्रिगर्स और लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी मिलता है।

Infinix GT 50 Pro की कीमत

Infinix GT 50 Pro को भारत में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 69,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, SBI डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत 64,999 रुपये हो जाती है।

फोन के साथ मिल रहे हैं ये खास ऑफर्स

कंपनी इस फोन के साथ ग्राहकों को 24,999 रुपये की कीमत वाला GT Gaming Ecosystem फ्री दे रही है। इसमें GT NX Station, GT NX Controller, GT Cooling Fan cum Charger और GT 50 Pro MagSafe Cover शामिल हैं। यानी गेमिंग के शौकीन लोगों को फोन के साथ कई एक्स्ट्रा एक्सेसरीज भी मिलेंगी।

इसके अलावा ग्राहकों को JioGames Pro Pass भी मिल रहा है। इसे 28 दिनों के लिए सिर्फ 1 रुपये में लिया जा सकता है, जबकि इसकी सामान्य कीमत 499 रुपये है। फोन को Black Abyss और Red Blaze कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री Flipkart और Infinix की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर हो रही है।

Infinix GT 50 Pro का डिस्प्ले

फोन में 6.78 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1.5K यानी 1,208 x 2,644 पिक्सल है। डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। साथ ही इसमें TÜV Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिलता है।

प्रोसेसर और रैम भी है दमदार

Infinix GT 50 Pro में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G720 MC7 GPU मिलता है। फोन में 12GB LPDDR5X RAM दी गई है। वहीं, स्टोरेज के लिए 512GB तक UFS 4.1 का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित XOS 16 पर काम करता है। गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म न हो, इसके लिए कंपनी ने इसमें HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम दिया है। साथ ही इसमें प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स भी हैं, जो गेम खेलते समय कंट्रोल करने में मदद करेंगे।

कैमरा सेटअप कैसा है?

फोटोग्राफी के लिए Infinix GT 50 Pro में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/1.59 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article