टेक एंड गैजेट्स

स्मार्टफोन बाजार में फिर से देसी कंपनी की होने जा रही है वापसी, Gen Z के लिए लॉन्च होगा धांसू स्मार्टफोन

Karbonn की तरफ से शेयर की गई जानकारी के अनुसार वह जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश करेगी। इस फोन को खासतौर पर आज के युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

Image

अपमकिंग स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

भारत की पुरानी मोबाइल कंपनियों में शामिल Karbonn एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में अपनी जगह बनाने की तैयारी कर रही है। एक समय ऐसा था, जब Karbonn के सस्ते स्मार्टफोन और कीपैड वाले फोन भारतीय बाजार में काफी पसंद किए जाते थे। अब कंपनी लंबे समय बाद नए अंदाज में वापसी करने जा रही है। कंपनी के CEO और MD प्रदीप जैन ने स्मार्टफोन मार्केट में दोबारा कदम रखने की जानकारी दी है। इस बार Karbonn का फोकस खासतौर पर युवाओं और Gen Z यूजर्स पर रहने वाला है।

Gen Z के लिए आएगा नया स्मार्टफोन

Karbonn की तरफ से शेयर की गई जानकारी के अनुसार वह जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश करेगी। इस फोन को खासतौर पर आज के युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

कंपनी के मुताबिक, नए स्मार्टफोन में MediaTek का प्रोसेसर मिलेगा। इसे कंटेंट क्रिएशन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है, ताकि युवा यूजर्स को अपने रोजमर्रा के काम और क्रिएटिव जरूरतों के लिए बेहतर विकल्प मिल सके। माना जा रहा है कि इस फोन का नाम Karbonn Zen Z Pro हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके सभी फीचर्स और कीमत का खुलासा नहीं किया है।

लॉन्च से पहले Karbonn के नए स्मार्टफोन को Geekbench प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट किया गया है। यहां फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 422 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1525 पॉइंट मिले हैं। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इस फोन में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। वहीं, इसमें MediaTek Helio G70 प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है।

इसके अलावा कंपनी Amazon पर Rebel 5G नाम से एक दूसरे स्मार्टफोन को भी टीज कर रही है। इससे संकेत मिलते हैं कि Karbonn आने वाले समय में एक से ज्यादा स्मार्टफोन बाजार में उतार सकती है।

2021 में लॉन्च किया था आखिरी स्मार्टफोन

Karbonn ने इससे पहले साल 2021 में अपना स्मार्टफोन Karbonn X21 लॉन्च किया था। यह एक एंट्री-लेवल फोन था, जिसकी कीमत भारतीय बाजार में 4,999 रुपये रखी गई थी। इस फोन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.45 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया था। इसके साथ 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती थी। यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकते थे।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया था। इसके अलावा इसमें 3000mAh की बैटरी और ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता था।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article