365 दिन तक मोबाइल नंबर बना रहेगा एक्टिव, Jio-Airtel-Vi ने यूजर्स को दी बड़ी राहत
Jio, Airtel और VI यूजर्स अब कम कीमत में पूरे एक साल तक अपने सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं। आइए आपको तीनों ही टेलीकॉम कंपनियों के सबसे सस्ते और किफायती एनुअल रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jun 11 2026, 14:03 IST
Image Credit : IStock01 / 09
मोबाइल फोन्स आज के समय में हम सब की सबसे बड़ी और बेसिक जरूरत बन चुके हैं। हालांकि महंगे रिचार्ज प्लान और सिम बंद यानी डीएक्टिवेट होने की टेंशन ने मोबाइल यूजर्स की परेशानी बढ़ा दी है।
Image Credit : IStock02 / 09
Jio, Airtel और Vi देश की तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां है। तीनों ही कंपनियों के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। कंपनी के पास शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों ही तरह के प्लान्स मौजूद हैं।
Image Credit : IStock03 / 09
अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। आपको बता दें कि Jio, Airtel और Vi तीनों कंपनियों ने अपनी लिस्ट में कुछ सबसे सस्ते एनुअल प्लान्स जोड़े हैं।
Image Credit : IStock04 / 09
अगर आप रिचार्ज प्लान्स में अधिक पैसा नहीं खर्च करना चाहते हैं और साथ ही कम कीमत में पूरे एक साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी चाहते हैं तो ऐसे प्लान्स आपको जियो, एयरटेल और वीआई के पोर्टफोलियो में मिल जाते हैं।
Image Credit : IStock05 / 09
Jio का सबसे सस्ता एनुअल प्लान करीब 3599 रुपये में आता है। इस प्लान में आपको 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है और साथ ही आपको हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है। प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस और साथ ही Google Gemini Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Image Credit : IStock06 / 09
अगर आपको जियो का यह प्लान महंगा लग रहा है और सिर्फ कॉलिंग वाला एनुअल प्लान चाहिए तो आप 1748 रुपये वाले प्लान की तरफ जा सकते हैं। यह एक वॉइस ओनली प्लान है जिसमें 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
Image Credit : IStock07 / 09
Airtel की लिस्ट में 365 दिन तक चलने वाले कई सारे रिचार्ज प्लान्स मौजूद है। कंपनी का सबसे सस्ता एनु्ल प्लान 1849 रुपये का है। यह एक वॉइस ओनली प्लान है जिसमें 365 दिनों की वैलडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
Image Credit : IStock08 / 09
अगर आपको एयरटेल का डेटा वाला एनुअल प्लान चाहिए तो आप 2249 रुपये की तरफ जा सकते हैं। इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ पूरी वैलिडिटी के लिए 30GB डेटा मिलता है।
Image Credit : IStock09 / 09
देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वीआई के पास भी एनुअल प्लान मौजूद हैं। वीआई के पास सबसे सस्ता एनु्ल प्लान 1849 रुपये का है। यह भी एक वॉइस ओनली प्लान है जिसमें सिर्फ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। कंपनी के पास 3499 रुपये का प्लान भी मौजूद है जिसमें एक साल तक फ्री कॉलिंग और डेली 1.5GB डेटा मिलता है।