टेक एंड गैजेट्स

200MP कैमरे के साथ सैमसंग की टेंशन बढ़ाने आया Honor Magic 8 Pro, बार-बार चार्जिंग का झंझट भी होगा खत्म

Honor Magic 8 Pro की बाजार में सीधी टक्कर सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra से होने वाली है। Galaxy S25 Ultra की ही तरह Honor Magic 8 Pro में भी 200 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा मिलता है।

Image

ऑनर ने बाजार में उतारा धमाकेदार प्रीमियम स्मार्टफोन।

इस साल स्मार्टफोन बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Honor ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor Magic 8 Pro को अब ग्लोबल मार्केट में उतार दिया है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही इसे अपने होम मार्केट में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में आपको तगड़ा Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और दमदार कैमरा सेटअप मिलने वाला है।

Honor Magic 8 Pro की बाजार में सीधी टक्कर सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra से होने वाली है। Galaxy S25 Ultra की ही तरह Honor Magic 8 Pro में भी 200 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंगकी टेंशन बढ़ा सकता है। आइए आपको इससकी डिटेल जानकारी देते हैं।

Honor Magic 8 Pro की कीमत और वेरिएंट

Honor Magic 8 Pro को ग्लोब मार्केट में दो अलग-अलग वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें बेस वेरिएंट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत RM 4,599 (लगभग 99,000 रुपये) है। इस स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 16GB + 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इसे कंपनी ने बाजार में RM 5,199 यानी लगभग 1,12,000 रुपये में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में आपको ब्लैक, सनराइज गोल्ड और स्काई सियान कलर का ऑप्शन मिलेगा।

Honor Magic 8 Pro में मिलते हैं ये फीचर्स

  • Honor Magic 8 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन (1256×2808 पिक्सल्स) वाला LTPO पैनल वाला डिस्प्ले दिया है।
  • इसकी डिस्प्ले में आपको 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • इस स्मार्टफोन में कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का सपोर्ट दिया है।
  • पानी और धूल से सेफ्टी के लिए इसमें IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग दी गई है।
  • Honor Magic 8 Pro में 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है।
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिे इसमें 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 100W की फास्ट चार्जिगं को सपोर्ट करती है।
  • स्मार्टफोन में आपको 80W की वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़ें- OpenAI ने ChatGPT के Advanced Voice Mode में किया बड़ा बदलाव, कई सारे काम हो जाएंगे आसान
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article