अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। OpenAI ने जब से ChatGPT को लॉन्च किया है वह तब से इसे लगातार अपग्रेड कर रहा है। अब कंपनी ने यूजर्स को सहूलियत देने के लिए एक बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। ChatGPT यूजर्स को अब चैटबॉट Advanced Voice Mode फीचर में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। अब यूजर्स इसे सीधे चैट इंटरफेस में ही इस्तेमाल कर पाएंगे।
आपको बता दें कि ChatGPT यूजर्स पहले जब Advanced Voice Mode का इस्तेमाल करते थे, तो यह एक अलग फुल-स्क्रीन इंटरफेस खोलता था। इस मोड में यूजर और AI आवाज के जरिए दोनों तरफ से बातचीत कर सकते थे। लेकिन नए अपडेट के बाद नई विंडो की जगह सीधे-सीधे चैट बॉक्स में ही इसे इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी अब यूजर्स मैसेज, टेक्स्ट पढ़ते-पढ़ते ही AI से बोलकर बातचीत कर सकेंगे। यह नया अपडेट करोड़ों चैटजीपीटी यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देने वाला है।
पिछले साल लॉन्च हुआ था यह फीचर
Advanced Voice Mode को कंपनी की तरफ से जुलाई 2024 में लॉन्च किया गया था। यह सर्विस पहले सिर्फ पेड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध थी। लेकिन, ओपनएआई ने अगस्त 2025 में इस फीचर को फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। एआई चैटबॉट का यह फीचर यूजर्स को रियल टाइम में इंसान जैसी आवाज में जवाब देने की सुविधा देता है। बता दें कि एआई आपकी आवाज की पिच और टोन को सेम-टू-सेम मैच करता है जो एकदम नेचुरल लगती है।
कई कामों में मिलेगी बड़ी सहूलियत
नए अपडेट के बाद यह फीचर काफी ज्यादा यूजफुल हो चुका है। यह करोड़ों यूजर्सको नया एक्सपीरियंस देने वाला है। उदाहरण के लिए- नए अपडेट का इस्तेमाल करते हुए ChatGPT यूजर्स Voice Mode में रहते हुए एआई से अपने मन मुताबिक कमांड देकर अलग-अलग तरह की फोटो जनरेट करा सकते हैं। इसके अलावा शॉपिंग रिसर्च या फिर मैप्स नेविगेशन के दौरान यह काफी सहूलियत देने वाला है।
