टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 10a को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी का हुआ खुलासा

Google Pixel 10a में आपको दो स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसमें आपको 128GB के साथ साथ 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। इसमें मिलने वाले कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको Berry, Fog, Lavender और Obsidian ऑप्शन मिल सकते हैं।

Image

गूगल जल्द लॉन्च करेगा पावरफुल स्मार्टफोन।

टेक जायंट गूगल बहुत जल्द ही अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है। पिक्सल स्मार्टफोन लवर्स पिछले कई महीनों से Google Pixel 10a के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। गूगल के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। अब एक लेटेस्ट स्मार्टफोन में गूगल के इस स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आ चुकी है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं जिसमें परफॉर्मेंस के साथ-साथ दमदार कैमरा सेटअप मिले तो आप Google Pixel 10a की तरफ जा सकते हैं। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में आपको Google Pixel 10a में आपको दो स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसमें आपको 128GB के साथ साथ 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। इसमें मिलने वाले कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको Berry, Fog, Lavender और Obsidian ऑप्शन मिल सकते हैं।

कॉम्पैक्ट डिस्प्ले के साथ दमदार चिपसेट

रिपोर्ट्स की मानें Google Pixel 10a को कंपनी Google Pixel 9a के सक्सेसर के तौर पर पेश करने वाली है। इसमें आपको 6.3 इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें एमोलेड पैनल दिया जा सकता है। इसके डिस्प्ले में आपको 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। मल्टी टास्किंग के लिए इसमें आपको हाई स्पीड वाला Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है।

स्मार्टफोन में होगा पावरफुल कैमरा सेटअप

अगर आपको कैमरै सेंट्रिक स्मार्टफोन चाहिए तो Google Pixel 10a आपकी इस जरूरत को भी पूरा करेगा। इसमें आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें आपको 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में आपको 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें आपको 5100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article