टेक एंड गैजेट्स

Google ला रहा है नया ऑपरेटिंग सिस्टम, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक में होगा एक ही OS

गूगल का Aluminium OS एंड्रॉयड पर बेस्ड होगा मतलब इसमें आपको एंड्रॉयड जैसा डिजाइन और फीचर मिलेंगे लेकिन यह उससे कहीं ज्यादा पावरफुल होगा। बहुत जल्द यूजर्स को आने वाले दिनों में यूनिफाइड ओएस का सपोर्ट मिल सकता है।

Image

गूगल अपने यूजर्स के लिए ला रहा है नया ऑपरेटिंग सिस्टम। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Google अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है ताकि उनके काम को आसान बनाया जा सके। अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम ला रही है जो कि PC, Laptop और Tablet तीनों ही डिवाइस के लिए कंपैटिबल होगा। गूगल ने इस ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में हाल ही में LinkedIn के पोस्ट में जानकारी दी थी। गूगल के इस नए OS का नाम Aluminium OS होगा।

गूगल का Aluminium OS एंड्रॉयड पर बेस्ड होगा मतलब इसमें आपको एंड्रॉयड जैसा डिजाइन और फीचर मिलेंगे लेकिन यह उससे कहीं ज्यादा पावरफुल होगा। गूगल अपने यूजर्स को कंप्यूटर के लिए मौजूदा समय में ChromeOS और फोन टैबलेट के लिए Android ओएस का सपोर्ट देता है। नए ओएस के लॉन्च के बाद अलग-अलग प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग OS की जरूरत खत्म हो जाएगी।

ALOS में मिलेंगे धांसू फीचर्स

गूगल ALOS को स्मार्ट तरीके से डिजाइन कर रहा है जो कि यूजर्स को एआई फीचर्स और हाई स्पीड परफॉर्मेंस देने वाला है। लीक्स की मानें तो गगूल पिछले कई महीनों से इस पर चर्चा चल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक यह नया OS भविष्य के Premium लैपटॉप, Chromebook, Chromebook Plus मॉडल, डिटैचेबल डिवाइसेज और टैबलेट्स में उपयोग किया जाएगा। इस ओएस को एआई आधार पर डेवलप किया जा रहा है जिससे यह यूजर्स को पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देने वाला है।

यूजर्स को मिलेगा यूनिफाइड प्लेटफॉर्म

माना जा रहा है कि टेक जायंट गूगल एंड्रॉयड और क्रोम ओएस के फीचर्स को मिलाकर एक यूनिफाइड प्लेटफॉर्म तैयार करना चाहता है जो अलग-अलग डिवाइस के लिए कंपैटिबल हो। उम्मीद है कि आने वाले अपकमिंग डिवाइस में हमें ALOS का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के लिए गूगल की तरफ से हायरिंग भी शुरू की गई थी। गूगल की जॉब पोस्ट में यह भी बताया गया था कि नई हायरिंग का सबसे बड़ा काम ChromeOS से Aluminium OS के कनवर्ट के काम को संभालना होगा। कंपनी धीरे धीरे ALOS को अपना फ्यूचर ओएस बना सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article