टेक एंड गैजेट्स

MWC 2024: गूगल ने एक साथ पेश किए 9 नए मोबाइल फीचर, मैसेज में भी मिलेंगे AI फीचर

Google Rolls Out Multiple Productivity Feature: गूगल ने कहा कि इन नई सुविधाओं का उद्देश्य यूजर्स की प्रोडक्टिविटी में सुधार करना है। कंपनी ने गूगल मैसेज के साथ जेमिनी का इंटीग्रेशन किया है। हालांकि, इसे बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया गया है।

Image

Google Rolls Out Multiple Productivity Feature

Google Rolls Out Multiple Productivity Feature: गूगल ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 के पहले दिन एंड्रॉइड डिवाइस के लिए नौ नए फीचर्स को जारी किया है। इन फीचर्स में कई जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स भी शामिल हैं। कंपनी ने अपनी मैसेजिंग सर्विस को भी जेमिनी एआई से लैस किया है। हालांकि, इसे फिलहाल बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया है। इसके अलावा गूगल ने स्मार्टफोन, एंड्रॉयड ऑटो और वेयर ओएस के लिए कई फीचर्स जारी किए हैं।

यूजर्स एक्सपीरियंस और प्रोडक्टिविटी होगी बेहतर

गूगल ने कहा कि इन नई सुविधाओं का उद्देश्य यूजर्स की प्रोडक्टिविटी में सुधार करना है। कंपनी ने गूगल मैसेज के साथ जेमिनी का इंटीग्रेशन किया है। हालांकि, इसे बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया गया है। इस सुविधा में यूजर्स को एक अलग चैट बॉक्स मिलेगा, जिसकी मदद से प्रॉम्प्ट की मदद से मैसेज को लिखा और एडिट किया जा सकेगा। इस अपडेट के साथ, जेमिनी एक स्टैंडअलोन ऐप के रूप में, वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में और मैसेज ऐप के भीतर उपलब्ध होगा।

गूगल लुकआउट ऐप

गूगल ने लुकआउट ऐप में एक एक्सेसिबिलिटी फीचर भी जोड़ा है। ऐप दृष्टिबाधित यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और यह स्मार्टफोन के कैमरे के माध्यम से वस्तुओं की पहचान कर सकता है, टेक्स्ट पढ़ सकता है और कई काम कर सकता है।

यह ऑटोमेटिक रूप से ऑनलाइन या मैसेज द्वारा भेजी गई फोटो के लिए एआई-जेनरेट कैप्शन बनाएगा और इसे यूजर्स को पढ़कर सुनाएगा। इसे ग्लोबल मार्केट में अंग्रेजी में रोलआउट किया गया है। इसी तरह, गूगल मैप्स को भी मैप्स में लेंस का अपडेट मिल रहा है, जो यूजर्स को फोन कैमरे की मदद से आसपास के स्थान की जानकारी को सुन सकते हैं।

Wear OS फीचर्स

गूगल ने वियर ओएस के लिए भी नए फीचर्स जारी किए हैं। गूगल अब अपने हेल्थ कनेक्ट ऐप के लिए एक अपडेट जारी कर रहा है जो यूजर्स को फिटबिट, ओरा रिंग जैसे पहनने योग्य डिवाइस और ऑलट्रेल्स और मायफिटनेसपाल जैसे ऐप को अपने डेटा को इंटीग्रेटेड करने की अनुमति देगा। ऐप स्वास्थ्य और फिटनेस ट्रैकर्स की डिटेल्स दिखाएगा और उनको कंट्रोल करने की भी सुविधा देगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article