टीवी मसाला

Aashka Goradia ने दुनिया को दिखाई बेटे रिचर्ड की पहली झलक, नन्ही सी जान को सीने से लगाकर लुटाया प्यार

Aashka Goradia Shows Son Richard First Glimpse: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने हाल ही में अपने बेटे रिचर्ड की पहली झलक दुनिया को दिखाई है। इससे जुड़ी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Image

Aashka Goradia ने बेटे की दिखाई झलक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Aashka Goradia Shows Son Richard First Glimpse: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई थी। आशका गोराडिया ने भले ही छोटे पर्दे से दूरी बना ली है। लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में नजर आती हैं। बीते कुछ महीने पहले आशका गोराडिया दूसरी बार मम्मी बनी थीं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने और ब्रेंट गोबल ने रिचर्ड थिओडोर रखा था। खास बात तो यह है कि अब आशका गोराडिया ने अपने बेटे रिचर्ड की पहली झलक दुनिया को दिखाई है। उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसे देख फैंस भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। आशका गोराडिया की ये पोस्ट देखते ही देखते चर्चा में आ गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नंदिनी उगलेगी पार्थ को गोली मारने का सच, बीवी को घर से बाहर निकालेगा करण

    आशका गोराडिया फोटो में अपने बेटे रिचर्ड को सीने से लगाए दिखाई दीं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "यह खूबसूरत सा बच्चा 4 महीने का पूरा हो चुका है। तुम्हें थामना यानी दुनिया को थामना है। भगवान का दिया हुआ तोहफा। थिओडोर।" आशका गोराडिया की इस पोस्ट को देख मौनी रॉय ने भी कमेंट किया। उन्होंने कमेंट में लिखा, "मेरी ओर से ढेर सारा प्यार।" वहीं सुरभि ज्योति ने कमेंट में हार्ट शेप इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया। इससे इतर टीना दत्ता ने लिखा, "मेरी ओर से खूब सारा प्यार, एलेक्स और थिओ।" जूही परमार ने कमेंट किया, "खुशी का बेहद खूबसूरत और हैंडसम बंडल।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'शक्तिमान बिक नहीं सकता', Samay Raina संग ऐड शूट करने पर तोड़ी Mukesh Khanna ने चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

      बता दें कि आशका गोराडिया ने 1 मई को बेटे को जन्म दिया था। वहीं इससे पहले आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल साल 2023 में मम्मी-पापा बने थे। एक्ट्रेस ने पहले भी बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने विलियम एलेक्जेंडर रखा था।

      आशका गोराडिया के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी पर कई हिट शोज दिये हैं। वह 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन अब आशका छोटे पर्दे से दूर बिजनेस में हाथ आजमा रही हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article