टेक एंड गैजेट्स

हैकर्स का खेल खत्म, गूगल Android 15 में ला रहा दमदार सिक्योरिटी फीचर्स

Google Android 15 Features: एंड्रॉयड 15 में यूजर को नया इंटरफेस, कैमरा प्रीव्यू में अधिक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें गूगल का नया प्राइवेसी सिस्टम Privacy Sandbox भी मिलेगा। गूगल ने कहा कि पहला Android 15 डेवलपर प्रीव्यू अब पिक्सल स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है।

Image

Android 15

Google Android 15 Features: गूगल ने अपने नए एंड्रॉयड 15 की पहली झलक पेश कर दी है। कंपनी ने एंड्रॉयड 15 का डेवलपर प्रीव्यू लॉन्च किया है। इसमें नए एंड्रॉयड के फीचर्स और यूजर इंटरफेस की जानकारी मिलती है। नए एंड्रॉयड के साथ गूगल आर्टिफिशियल फीचर्स का सपोर्ट भी जारी करने वाला है। इसमें एडवांस कैमरा फीचर, हेवी GPUs और बेहतर डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलेगा। इसे पहले पिक्सल फोन के लिए जारी किया जा सकता है।

Android 15 की खासियत

गूगल ने अपने ब्लॉग में कहा है कि एंड्रॉयड 15 सॉफ्टवेयर डेवलपर्स प्रीव्यू का पहला वर्जन रिलीज किया जा रहा है। पहले सॉफ्टवेयर वर्जन को डेवलपर्स के लिए जारी किया गया है। गूगल के अनुसार, एंड्रॉइड 15 डिवाइस सुरक्षा में सुधार करेगा जबकि ऐप्स को एडवांस कैमरे, जीपीयू, डिस्प्ले और एआई सहित फ्लैगशिप हार्डवेयर का लाभ उठाने की अनुमति देगा। इसे साल के अंत तक पेश किया जा सकता है।

पिक्सल स्मार्टफोन के लिए हुआ उपलब्ध

एंड्रॉयड 15 में यूजर को नया इंटरफेस, कैमरा प्रीव्यू में अधिक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें गूगल का नया प्राइवेसी सिस्टम Privacy Sandbox भी मिलेगा। गूगल ने कहा कि पहला Android 15 डेवलपर प्रीव्यू अब पिक्सल स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने कहा कि एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन अभी भी डेवलपिंग फेस में है और इसमें बग होने की उम्मीद है।

हेल्थ कनेक्ट एप का सपोर्ट

एंड्रॉयड 15 के साथ हेल्थ कनेक्ट एप का भी सपोर्ट मिलने वाला है, जो फिटनेस, न्यूट्रिशन ऐप को सपोर्ट करेगा। इसकी मदद से स्मार्टफोन से ही फिटनेस और हेल्थ को आसानी से मॉनिटर किया जा सकेगा। एंड्रॉइड 15 में नए एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) भी शामिल हैं जो लिनक्स कर्नेल में एक पावरफुल सुविधा पर टैप करके यूजर्स को मैलवेयर से बचाने में मदद करेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article