टेक एंड गैजेट्स

BGMI की कंपनी ने भारत में लॉन्च किया धांसू मोबाइल गेम, खासियत जान तुरंत कर लेंगे डाउनलोड

Krafton CookieRun India: ‘कुकी रन इंडिया’ को विशेषरूप से भारतीयों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस गेम में गुलाब जामुन और काजू कतली जैसी लोकप्रिय भारतीय मिठाइयों से प्रेरित कुकी कैरेक्टर समेत कुछ अनूठे एलिमेंट्स डाले गए हैं। साथ ही इसमें स्थानीय इन-गेम इवेंट भी होंगे, जिनसे गेमर्स का अनुभव शानदार होगा।

Image

Krafton CookieRun India

Krafton CookieRun India: BGMI डेवलपर कंपनी क्राफ्टन इंडिया और देवसिस्टर्स ने बुधवार को भारत में कैजुअल रनर मोबाइल गेम ‘कुकी रन इंडिया’ (Krafton CookieRun India) को लॉन्च कर दिया है। इस गेम के लिए 10 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हुए हैं और यह गेम एंड्रॉयड एवं आईओएस यूजर्स के लिए 11 दिसंबर, 2024 से डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध होगा।

क्या है इस गेम की खासियत‘कुकी रन इंडिया’ को विशेषरूप से भारतीयों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें ग्लोबल स्तर पर लोकप्रिय ‘कुकी रन’ सीरीज के साथ-साथ स्थानीय एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध अनुभव भी मिलेगा। इस गेम में गुलाब जामुन और काजू कतली जैसी लोकप्रिय भारतीय मिठाइयों से प्रेरित कुकी कैरेक्टर समेत कुछ अनूठे एलिमेंट्स डाले गए हैं। साथ ही इसमें स्थानीय इन-गेम इवेंट भी होंगे, जिनसे गेमर्स का अनुभव शानदार होगा।

भारतीय एलीमेंट्स से लैस है कुकी रन इंडिया

क्राफ्टन की हेड ऑफ पब्लिशिंग मीनू ली ने कहा, “देवसिस्टर्स के साथ मिलकर ‘कुकी रन इंडिया’ को डवलप कर हम रोमांचित अनुभव कर रहे हैं। इसे अब तक मिली प्रतिक्रिया ने भी हमें प्रोत्साहित किया है। इस गेम में खूबसूरती के साथ भारतीय एलीमेंट्स को शामिल किया गया है। इसे विशेष रूप से भारतीय गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे उन्हें अपनी पसंदीदा सीरीज के साथ नया अनुभव मिलेगा।

क्राफ्टन इंडिया के लिए 2024 शानदार वर्ष रहा है और 2025 में 3-4 नए गेम लॉन्च करते हुए हम इस गति को बनाए रखने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। रणनीतिक निवेश और स्थानीय प्रतिभाओं के लिए समर्थन सहित हमारे निरंतर प्रयास, भारत में गेमिंग को फिर से परिभाषित करने और एक संपन्न, समावेशी गेमिंग इकोसिस्टम बनाने के हमारे दृष्टिकोण को दर्शाते हैं।”

बीजीएमआई को 20 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड मिले

2024 क्राफ्टन इंडिया के लिए उल्लेखनीय उपलब्धियों का वर्ष रहा है। क्राफ्टन इंडिया के बीजीएमआई को 20 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। ईस्पोर्ट्स व्यूअरशिप में भी नए रिकॉर्ड बने हैं। बुलेट ईको इंडिया जैसे टाइटल्स की लॉन्चिंग और रोड टू वेलोर: एंपायर्स की लगातार सफलता से इमर्सिव व लोकलाइज्ड एक्सपीरियंस देने और भारत के गेमिंग इकोसिस्टम में क्रांति को आगे बढ़ाने की कंपनी की प्रतिबद्धता दिखाई देती है।

भारतीय स्टार्टअप्स में 140 मिलियन डॉलर निवेश करेगी कंपनी

2025 में क्राफ्टन इंडिया ने 3-4 नए टाइटल्स लॉन्च करने की योजना बनाई है। इससे भारतीय गेमर्स को विविधता से भरपूर और इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस देने के कंपनी के मिशन को मजबूती मिलेगी। क्राफ्टन इंडिया गेमिंग इनक्यूबेटर (केआईजीआई) जैसी पहलों के माध्यम से क्राफ्टऑन इंडिया गेम डेवलपमेंट के क्षेत्र में प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित कर रही है। आगामी वर्षों में कंपनी भारतीय स्टार्टअप्स में 140 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करेगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article