टेक एंड गैजेट्स

Good Friday 2024 Wishes WhatsApp Status Video: हंसते-हंसते सूली पर चढ़ गए थे ईसा मसीह, इन वीडियो से उनके बलिदान को करें याद

Good Friday 2024 Wishes Whatsapp Status Video: ऐसा माना जाता है कि ईसा मसीह ने अपनी मृत्यु के माध्यम से मानवता के पापों का प्रायश्चित करके ईसाइयों के लिए शाश्वत जीवन का साधन प्रदान किया।

Image

Good Friday 2024 Wishes Whatsapp Status Video

Good Friday 2024 Wishes Whatsapp Status Video: गुड फ्राइडे, दुनिया भर में ईसाइयों द्वारा मनाया जाता है। इस दिन को ग्रेट फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या होली फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। गुड फ्राइडे वह दिन है जब दुनिया भर के ईसाई ईसा मसीह के सूली पर चढ़ाने के दिन को याद करते हैं। यह दिन ईस्टर संडे (रविवार) से पहले शुक्रवार को मनाया जाता है और ईसाई धर्म में एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। इसी दिन ईसा मसीह को तमाम यातनाओं के बाद सूली पर चढ़ाया गया था। ईसाइयों का मानना है कि क्रूस पर यीशु मसीह की मृत्यु अंतिम बलिदान थी जो पापों का प्रायश्चित कर सकती थी। यदि आप इस दिन के लिए स्पेशल व्हाट्सएप वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है।

Good Friday 2024 Wishes Whatsapp Status Video: गुड फ्राइडे के लिए स्पेशल व्हाट्सएप वीडियो

यदि आप अपनों को ईसा मसीह के बलिदान दिवस यानी गुड फ्राइडे (Good Friday) पर प्रार्थना भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस के जरिए भेज सकते हैं। यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो आपको गुड फ्राइडे स्टेटस वीडियो डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर की मदद लेनी होगी। वहीं आईफोन यूजर्स एप्पल ऐप स्टोर की मदद ले सकते हैं। अपने फोन में प्ले स्टोर ओपन करें और 'Good Friday 2024 Video' सर्च करें। अब यहां आपको कई सारे वीडियो स्टेटस ऐप दिख जाएंगे। सबसे अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले स्टेटस ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।

Good Friday 2024 Wishes Whatsapp Status Video: ऐसे भेजें

  • अब स्टेटस ऐप ओपन करें और सर्च बॉक्स पर Good Friday 2024 Video लिखें और सर्च करें।
  • यहां आपको गुड फ्राइडे के लिए कई सारे स्पेशल वीडियो मिल जाएंगे।
  • अपनी पसंद की वीडियो डाउनलोड करें और स्टेटस पर लगा दें।
  • यदि आप वीडियो डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो सीधे शेयर ऑप्शन पर जाकर वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं।
  • आप इन वीडियो को मैसेज के रूप में भी अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article