Portable Washing Machine: आधी कीमत में खरीदें पोर्टेबल वॉशिंग मशीन, बैग में भरकर कहीं भी ले जाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 08:23 PM IST

Portable Washing Machine: अगर आप कैंप करते हैं या बिजनेस के काम से घर से बाहर जाते हैं या पढ़ने या नौकरी करने के लिए घर से बाहर रहते हैं तो ये पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आपके काफी काम आ सकता है।

Portable Washing Machine: आधी कीमत में खरीदें पोर्टेबल वॉशिंग मशीन, बैग में भरकर कहीं भी ले जाएं

Portable Washing Machine: आजकल लगभग सभी घरों में वॉशिंग मशीन होता है, जिससे कपड़े धोए जाते हैं। हालांकि, अगर आप घर से बाहर हों तो कपडे़ धोने को लेकर दिक्कत आती है। चाहे आप घर से बाहर नौकरी के लिए हों या पढ़ाई के लिए या फिर केवल कुछ दिनों के लिए किसी काम के लिए गए हों। कपड़े धोना जरूरी होता है। इसके लिए लॉन्ड्री का भी ऑप्शन होता है। लेकिन, अगर आप बाहर रहकर भी खुद से अपने कपड़े धोने चाहते हैं तो हम आपको यहां एक पोर्टेबल वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। 

आधी कीमत में खरीदें

दरअसल हम यहां Openja Mini Folding Washing Machine Portable की बात कर रहे हैं। इसे Amazon से अभी 5,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां इस 43 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी वास्तविक कीमत 9,999 रुपये है। इतना ही नहीं अगर आपके पास SBI बैंक कार्ड हो तो आप इस पर 1,000 रुपये तक 10 प्रतिशत छूट भी पा सकते हैं। यानी आप इसे लगभग आधी कीमत में खरीद सकते हैं। 

टिफिन बॉक्स जितनी हो जाती है साइज

जैसा कि नाम से ही समझा जा सकता है कि ये पोर्टेबल वॉशिंग मशीन है। इसे फोल्ड कर कहीं भी ले जाया जाता है। अमेजन पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस 15-इंच साइज वाली मशीन की साइज फोल्ड करने पर महज 7-इंच की हो जाती है। ऐसे में इसे बैग में रखकर आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। 

जानें फीचर्स

ये फोल्डेबल मशीन 15 मिनट में कपड़े धोने का काम करती है। ये छोटे कमरे में रहने वाले लोगों के लिए भी काफी यूजफुल है। इसमें टच कंट्रोल भी मिलता है। अमेजन में दी गई जानकारी के मुताबिक ये प्रोडक्ट हल्के कपड़े जैसे- टाई, टी-शर्ट, अंडरवियर और बेबी क्लॉथ के लिए काफी अच्छा है। दी गई जानकारी के मुताबिक इससे ना केवल कपड़े बल्कि फल, जूलरी और सब्जियों को भी धोया जा सकता है।

(नोट- हमने इस प्रोडक्ट को टेस्ट या रिव्यू नहीं किया है। ऐसे में जांच परख कर और रिव्यू चेक करके ही प्रोडक्ट को खरीदें। ये आर्टिकल केवल जानकारी देने के लिए उद्देश्य से लिखा गया है।)

End of Article