टेक एंड गैजेट्स

50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A18, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

अगर आप कम कीमत में एक पावरफुल कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन चाहते हैं तो आप Samsung Galaxy A18 की तरफ जा सकते हैं। इसमें आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

Image

सैमसंग जल्द ही भारतीय बाजार में इस लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए और स्मार्टफोन लिस्ट में शामिल किया है। सैमसंग की तरफ से Samsung Galaxy A18 को लॉन्च किया गया है जो कि एक 4G स्मार्टफोन है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है और जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी पेश किया जा सकता है। आपको बता दें कि सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को उन ग्राहकों के लिए पेश किया है जो लो बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

अगर आप कम कीमत में एक पावरफुल कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन चाहते हैं तो आप Samsung Galaxy A18 की तरफ जा सकते हैं। इसमें आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। यह फोन Galaxy AI से लैस है जिसमें Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। आइए आपको इसके दूसरे फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy A18 4G प्राइस

Samsung Galaxy A18 4G को ग्लोबल मार्केट में 4GB रैम के साथ पेश किया गया है जिसमें आपको 128GB की स्टोरेज मिलेगी। इसके साथ ही इसका एक दूसरा वेरिएंट भी लॉन्च किया गया है जिसमें 256GB की स्टोरेज ऑफर की जाती है। कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट को नार्वे में NoK 3290 यानी करीब 33 हजार रुपये इंडियन प्राइस में लॉन्च किया है। वहीं यहां के ग्राहकों को 256GB वाला वेरिएंट लेने के लिए करीब 53 हजार रुपये खर्च करने होंगे। ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन को ग्रे, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है।

Samsung Galaxy A18 4G के फीचर्स

  • सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको 2340 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • इसके डिस्प्ले में आपको एमोलेड पैनल और साथ ही 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च किया गया है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको Exynos 1610 चिपसेट मिलता है।
  • सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मिलता है।
  • इसके साथ ही इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी मिलता है।
  • इस स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया गया है जो कि 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article