बॉलीवुड

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर सितारों ने लुटाया प्यार, विजय से Akshay Kumar और कंगना रनौत तक ने दी बधाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 17, 2026, 12:36 PM IST

Bollywood Stars on PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। फिल्मी सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को खास अंदाज में बधाई दी है।

Image

इन स्टार्स ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई (Image Source: IMDb)

Stars on PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। इस बीच फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी। साउथ सुपरस्टार विजय (Vijay), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कंगना रनौत (Kangana Ranaut) समेत कई कलाकारों ने अपने-अपने अंदाज में प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म स्टार्स ने पीएम मोदी को बर्थडे विश करते हुए क्या पोस्ट किया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

अक्षय कुमार ने भी दी बधाई

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई पहलों की तारीफ करते नजर आते हैं। अब उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की खास शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में खिलाड़ी कुमार ने कहा कि मोदी का जन्मदिन सेवा के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है और इससे खूबसूरत तरीके से जन्मदिन मनाने का कोई और तरीका नहीं हो सकता। अक्षय ने लिखा, 'हम किसी और के काम आएं, किसी जरूरतमंद की मदद करें, किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएं बस इतना सा संकल्प। जन्मदिन की शुभकामनाएं नरेंद्र मोदी जी। हमारे महान देश को प्रेरित करते रहें। जय भारत। जय महाकाल।'

टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Sanjay Dutt ने किया ऐसा काम, लोग बोले- 'बाबा दिल जीत लिया...'

कंगना रनौत ने भी किया विश

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी अपने एक्स हैंडल पर संस्कृत में कुछ खूबसूरत पंक्तियां लिखकर पीएम मोदी को उनके 76वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी को देश का सबसे यशस्वी प्रधानमंत्री बताया। कंगना ने लिखा, 'ईश्वर उन्हें लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और देश की लगातार सेवा करने की अटूट शक्ति प्रदान करें। उनके नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प हमेशा मजबूत बना रहे। आइए, माननीय प्रधानमंत्री जी के लिए अपनी शुभकामनाएं और स्नेह जाहिर करने के लिए ‘आशीर्वाद का दीपक’ जलाएं।'

साउथ स्टार्स ने भी किया विश

एक्स एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (C Joseph Vijay) ने भी अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'मैं भारत के माननीय प्रधानमंत्री थिरु नरेंद्र मोदी को दिल से जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं, जो एक मजबूत भारत बनाने की दिशा में समर्पण के साथ देश का नेतृत्व कर रहे हैं। मैं पूरे दिल से आपके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।' तेलुगु एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफर का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में मोदी के स्वयंसेवक से लेकर भारत के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है। पवन कल्याण ने मोदी की 25 साल की निस्वार्थ सेवा की तारीफ की और प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी कुछ उपलब्धियों का भी जिक्र किया। तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वाराणसी स्टार ने लिखा, 'हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एक ऐसे नेता, जो कभी रुकते नहीं, कभी आराम नहीं करते और हमेशा भारत को सबसे आगे रखते हैं। उनकी यही भावना हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article