Amazon Great Indian Festival sale: कल से शुरू होगी Amazon की ब्लॉकबस्टर सेल, सबकुछ मिलेगा सस्ता!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 01:31 PM IST

Amazon Great Indian Festival sale: अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल कल से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होने जा रही है। इस सेल में ग्राहकों को सभी कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट देखने को मिलेंगे।

Amazon Great Indian Festival sale: कल से शुरू होगी Amazon की ब्लॉकबस्टर सेल, सबकुछ मिलेगा सस्ता!

Amazon Great Indian Festival 2022 sale की शुरुआत भारत में प्राइम मेंबर्स के लिए हो गई है। लेकिन, आम ग्राहकों के लिए सेल कल यानी 23 सितंबर से शुरू होगी। सेल में ग्राहक स्मार्टफोन्स, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, कपड़े और फर्निचर जैसे ढेरों कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट का फायदा उठा सकेंगे। 

जानें ऑफर्स: 

अमेजन ही कल से शुरू होने वाली इस ग्रैंड सेल में SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। साथ ही नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स और ब्लॉकबस्टर डील्स देखने को मिलेंगे। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को सेल में रेफ्रिजरेटर्स पर 40 प्रतिशत तक छूट, वॉशिंग मशीन पर 30 प्रतिशत तक छूट, माइक्रोवेव्स पर 35 प्रतिशत तक छूट और चिमनी पर 45 प्रतिशत तक छूट देखने को मिलेगी। इसी तरह किचन अप्लायंसेज पर ग्राहक 60 प्रतिशत तक छूट पा सकेंगे। 

फैशन स्टोर की बात करें तो ग्राहकों को मेल-फीमेल एथनिक वियर्स पर 60 प्रतिशत तक छूट, जूलरी पर 40 प्रतिशत तक छूट, फुटवियर पर 55 प्रतिशत तक छूट और हैंडबैग्स पर 45 प्रतिशततक छूट मिलेगी। इसी तरह फनिचर्स पर ग्राहक 50 प्रतिशत तक छूट पा सकेंगे। सेल की खास बात ये है कि इस दौरान दिल्ली और गुजरात के लोकल बाजारों के यूनिक प्रोडक्ट्स पर भी ग्राहकों को 60 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। 

स्मार्टफोन्स की बात करें तो अमेजन की साइट पर जानकारी दी है कि ग्राहक सेल में 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर ही हैंडसेट्स खरीद सकेंगे। इसी तरह मोबाइल एक्सेसरीज को 49 रुपये की शुरुआती कीमत पर, फीचर फोन्स को 649 रुपये की शुरुआती कीमत पर और केस-कवर्स को 99 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे। 

इसी तरह आपको बता दें कि Flipkart Big Billion Days Sale भी प्लस मेंबर्स के लिए शुरू कर दी गई है। लेकिन, सभी ग्राहकों के लिए सेल की शुरुआत कल यानी 23 सितंबर से होगी। यहां भी ग्राहकों को लगभग सभी कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट देखने को मिलेंगे। वहीं, Meesho पर भी मेगा ब्लॉकबस्टर सेल कल से ही शुरू होने वाली है। 

End of Article