शहर

Noida News: नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर 2.42 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर किए जाने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

Image

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला

Photo : Times Now Digital

Noida Cyber Crime: नोएडा से साइबर क्राइम का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जालसाजों ने सेक्टर-65 स्थित एक फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर 2.42 लाख रुपये से अधिक की भारी-भरकम रकम उड़ा ली। आरोप है कि जालसाजों ने कंपनी के API पोर्टल तक पहुंच बनाकर 497 ट्रांजेक्शन के जरिए यह पैसा अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

API पोर्टल के जरिए 2.42 करोड़ रुपये ट्रांसफर

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, रिनोवा पेटेक प्राइवेट लिमिटेड एक फिनटेक कंपनी है, जो रिचार्ज, बिल पेमेंट, आधार विदड्रॉल और डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर जैसी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी के डायरेक्टर राजकुमार ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे से शाम 8 बजे के बीच उनकी कंपनी का सर्वर हैक किया गया। इसके बाद जालसाजों ने API पोर्टल का इस्तेमाल करते हुए कंपनी के अकाउंड से 2,42,62,576 रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह पूरी ठगी एक बार में नहीं, बल्कि कुल 497 छोटे-बड़े ट्रांजेक्शन के जरिए अंजाम दी गई। कंपनी का दावा है कि यह रकम 28 बैंकों के 58 खातों में ट्रांसफर हुई है।

NCRP पर भी दर्ज कराई गई शिकायतें

घटना के बाद कंपनी की ओर से इस मामले को लेकर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर करीब 10 शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस अब उन सभी 58 बैंक खातों और 497 ट्रांजेक्शन के डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है, जिनमें पैसे ट्रांसफर हुए हैं। जांच टीम यह पता लगा रही है कि कंपनी का सर्वर किस तरह हैक किया गया और जालसाजों ने API पोर्टल तक पहुंच कैसे हासिल की।

डिजिटल सबूत खंगाल रही पुलिस

पुलिस बैंक खातों और पैसों के लेन-देन के साथ-साथ ट्रांजेक्शन से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। जांच में रकम की आगे की मूवमेंट का पता लगाने और कथित तौर पर वारदात में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article