Kareena Kapoor Saree Look, करीना कपूर साड़ी लुक: करीना कपूर जब साड़ी पहनती हैं तो उनका अंदाज अक्सर ऐसा होता है, जिसमें फैशन के साथ एक अलग तरह की शाही गरिमा भी नजर आती है। हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म दायरा की स्क्रीनिंग के लिए दिल्ली पहुंची करीना ने रानी पिंक कलर की साड़ी में शाही शिरकत थी। साड़ी का चमकदार गुलाबी रंग पहली नजर में ध्यान खींचता है, लेकिन असली खूबसूरती इसकी फूलों वाली सजावट में छिपी है। साड़ी पर बने गेंदे के फूल इसे ट्रेडिशनल भारतीय एहसास देते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - नथ, चांदबाली.. जोड़कर बना नीता अंबानी का ये शाही हार, 3 साल में हुआ तैयार, सोनम कपूर भी पहन चुकी हैं
हाउस ऑफ पिचिका का ये साड़ी ब्लाउज डिजाइन बेशक ही करीना पर काफी ज्यादा सूट कर रहा है। करीना के चेहरे का मेकअप, सलीके से बंधे बाल और बेहद कम ज्वेलरी इस साड़ी को ही एकदम यूनीक, क्लासिक और टाइमलेस बना रहे हैं। कुल मिलाकर बेबो का ये लेटेस्ट लुक पटौदी खानदान की बहुरानी वाला शाही अंदाज याद दिलाता है।
गुलाबी रंग ने दिया शाही टच
करीना ने बहुत ही क्लासिक टार्ट रानी पिंक रंग की साड़ी चुनी थी। जिसके ऊपर हैंड पेंटेड गेंदे के फूल बने हुए थे। गुलाबी और नारंगी रंग का कॉम्बिनेशन बहुत ही ज्यादा आईकॉनिक लग रहा था। करीना का ये साड़ी लुक एकदम रॉयल महरानी वाली वाइब्स ही दे रहा है। साड़ी का डिजाइन, ड्रेप से लेकर ब्लाउज तक का स्टाइल वाकई अपने आप में ही खास है।
गेंदे के फूलों की खास सजावट
साड़ी पर बने गेंदे के फूल इसका सबसे दिलचस्प हिस्सा हैं। फूलों का रंग गुलाबी साड़ी के बेस के साथ उभरकर आता है और पहनावे में देसी ग्लैम से जोड़ता है। इस तरह की साड़ियां एकदम टाइमलेस और एवरग्रीन लगती हैं। जिन्हें आप कहीं भी पहन सकती हैं, करीना जैसी स्टाइल रिक्रिएट की तो ये गेंदे के फूल वाली साड़ी आपकी सबसे पसंदीदा बन जाएगी।
ड्रेप ने बढ़ाई महारानी वाली शान
इस लुक की सबसे खास बात साड़ी पहनने का तरीका है। करीना ने पल्लू को शरीर के चारों ओर सलीके से रखा है, जिससे उनका पूरा फिजिक लंबा और डिसेंट दिखाई देता है। यही ड्रेप इस साधारण से लगने वाले रंग को राजसी अंदाज देता है। देखने में ऐसा लगता है जैसे किसी पुराने दौर की महारानी ने मॉडर्न तरीके से अपनी साड़ी को फिर से पहन लिया हो।
मिनिमल ज्वेलरी
करीना ने ज्वेलरी को जरूरत से ज्यादा नहीं बढ़ाया। कानों में छोटे स्टड ईयररिंग्स, हाथ में घड़ी और उंगलियों में अंगूठियां उनके पहनावे के साथ बैलेंस्ड नजर आ रहे हैं। इस लुक के साथ करीना का मेकअप भी परफेक्ट ब्लेंड कर रहा है। साड़ी के रंग को ध्यान में रखते हुए आंखों को उभारा गया है, जबकि होंठों को और बेस मेकअप को बहुत ही लाइट सॉफ्ट रखा था।
