Nothing Phone 1 कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। इसे जल्द ही लॉन्च किया जाना है। भारत में इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। अब इस अपकमिंग को लेकर ये जानकारी मिली है कि ये नया फोन कस्टम ट्यून्ड Qualcomm Snapdragon 778G+ प्रोसेसर के साथ आएगा। आपको बता दें कि नथिंग ने इस फोन के लिए इनवाइट ओनली प्री-ऑर्डर की शुरुआत कर दी है।
Nothing Phone 1 को एक वर्चुअल इवेंट के जरिए 12 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ये फोन यूनिक लुक वाले ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ आएगा। साथ ही इसके रियर पैनल पर LED डिजाइन भी नजर आएगा। आपको बता दें कि वनप्लस को-फाउंडर Carl Pei ने पिछले साल नथिंग को एक नई टेक्नोलॉजी के तौर पर लॉन्च किया था। इस कंपनी का पहला प्रोडक्ट Nothing Ear 1 था।
Carl Pei ने इनपुटमैग नाम की एक वेबसाइट को ये जानकारी दी है कि Nothing Phone 1 Snapdragon 778G+ प्रोसेसर के साथ आएगा। ये प्रोसेसर अपकमिंग फोन के लिए कस्टम ट्यून्ड होगा। रेगुलर Snapdragon 778G प्रोसेसर को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। क्वॉलकॉम ने इस प्रोसेसर में खासतौर पर वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
Snapdragon 8 Gen 1 या हाल ही में लॉन्च हुए Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर को सेलेक्ट ना करके इस मिड-रेंज प्रोसेसर को सेलेक्ट की वजह Pei ने बताई है। उन्होंने कहा है कि ऐसा परफॉर्मेंस, पावर कंजप्शन और कॉस्ट को बैलेंस करने के लिए किया गया है। फिलहाल इस अपकमिंग फोन की कीमत नहीं बताई गई है। हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक फोन की कीमत $500 (लगभग 39,500 रुपये) रखी जा सकती है।
