भारी-भरकम कैपेसिटी वाला ये नया पावर बैंक हुआ लॉन्च, लैपटॉप को भी कर सकता है चार्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 06:34 PM IST

मोबाइल एक्सेसरीज ब्रैंड Ambrane ने भारत में Stylo Max पावर बैंक को लॉन्च किया है। इस नए पावर बैंक की कैपेसिटी 50,000mAh की है। इसे हाइकर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। ये पावर बैंक डिजिटल कैमरे और लैपटॉप जैसी बड़ी डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकता है।

भारी-भरकम कैपेसिटी वाला ये नया पावर बैंक हुआ लॉन्च, लैपटॉप को भी कर सकता है चार्ज

मोबाइल एक्सेसरीज ब्रैंड Ambrane ने भारत में Stylo Max पावर बैंक को लॉन्च किया है। इस नए पावर बैंक की कैपेसिटी 50,000mAh की है। इसे हाइकर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। ये पावर बैंक डिजिटल कैमरे और लैपटॉप जैसी बड़ी डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकता है। साथ ही कई बार आप अपने स्मार्टफोन को भी इसके जरिए चार्ज कर पाएंगे। एक अंदाजे के लिए आपको बता दें कि आमतौर पर पावरबैंक 10,000mAh की कैपेसिटी के साथ आते हैं। 

Amrane Stylo Max की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। इसे ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इसे प्रोडक्ट को फ्लिपकार्ट और Amrane की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। ग्राहकों को इस पावर बैंक के साथ 180 दिन की वारंटी भी मिलेगी। 

Ambrane Stylo Max के स्पेसिफिकेशन्स 

50000 mAh की बैटरी कैपेसिटी वाले Stylo Max पावर बैंक में 9 लेयर की चिपसेट प्रोटेक्शन दी गई है। ये डिवाइस को ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट से बचाता है। इसमें हाई ग्रेडिएंट मैट मेटालिक केसिंग दी गई है और ये कॉम्पैक्ट भी है। 

इस जंबो पावर बैंक में 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। साथ ही यहां Quick charge 3.0 का भी सपोर्ट दिया गया है। साथ ही ये खुद 18W चार्जिंग पोर्ट के जरिए चार्ज होगा। इसमें 2 USB और एक USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गदया है। ऐसे में एक साथ 3 डिवाइस को एक साथ चार्ज किया जा सकता है।  कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक ये पावर बैंक एयर ट्रैवल के लिए सुरक्षित नहीं है। हालांकि, रोड से सफर में कोई दिक्कत नहीं होगी। 

End of Article