Noise ने भारत में दो नई स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। ये वॉच ColorFit Pro 4 और ColorFit Pro 4 Max हैं। इन दोनों वॉच में बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। खास बात ये भी है कि इनमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही 100 स्पोर्ट्स मोड्स और 100 वॉच फेस भी दिए गए हैं। दोनों की बिक्री अगले हफ्ते से की जाएगी।
Noise ColorFit Pro 4 की बिक्री 4 जुलाई को दोपहर 12 बजे से अमेजन से की जाएगी। ग्राहक इसे स्पेशल लॉन्च प्राइस 3,499 रुपये में खरीद पाएंगे। इसे ब्लैक, डीप वाइन, मिडनाइट ब्लू, मिंट ग्रीन, रोज पिंक, सिल्वर ग्रे, सनसेट ऑरेंज और टील ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
वहीं, Noise ColorFit Pro 4 Max की इंट्रोडक्टरी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री भी 4 जुलाई को दोपहर 12 बजे से अमेजन से की जाएगी। इसे नेवी गोल्ड, रोज गोल्ड, सिल्वर ग्रे और विंटेज ब्राउन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Noise ColorFit Pro 4 के फीचर्स
इस नई स्मार्टवॉच में 60Hz रिफ्रेश रेट और 500 nits ब्राइटनेस के साथ 1.72-इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें मल्टी-फंक्शन क्राउन भी दिया गया है। ये मेन्यू नेविगेट करने, वॉल्यूम एडजस्ट करने और वॉच फेस चेंज करने के काम आता है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। ये वॉच 100 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है। इन मोड्स में फुटबॉल, साइकिलिंग और रनिंग आदि शामिल हैं। साथ ही इस वॉत में हार्ट रेट सेंसर, स्लीप मॉनिटर, अलार्म और स्टॉक मार्केट अपडेट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Noise ColorFit Pro 4 Max के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टवॉच में 1.8-इंच डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक ये किसी भी स्मार्टवॉच में दिया गया सबसे बड़ा डिस्प्ले है। साथ ही इसमें अमेजन Alexa वॉयस असिस्टेंट और ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी दिया गया है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें हार्ट रेट सेंसर, ब्लड ऑक्सीजन सेंसर और स्लीप मॉनिटर दिया गया है। इसमें 100 स्पोर्ट्स मोड्स भी दिए गए हैं। इसमें 150 से ज्यादा वॉच फेस भी मौजूद हैं। ये वॉच वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटेड है।
