Amazon पर 4,300 रुपये में मिल रहा है Jio का पहला स्मार्टफोन, साथ हैं ऑफर्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 04:21 PM IST

Jio Phone Next को भारत में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। ये जियो का पहला स्मार्टफोन है। इसकी घोषणा 44वें रिलायंस AGM कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई थी। इसे जियो वेबसाइट और रिलायंस डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए उपलब्ध कराया गया था।

Amazon पर 4,300 रुपये में मिल रहा है Jio का पहला स्मार्टफोन, साथ हैं ऑफर्स

Jio Phone Next को भारत में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। ये जियो का पहला स्मार्टफोन है। इसकी घोषणा 44वें  रिलायंस AGM कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई थी। इसे जियो वेबसाइट और रिलायंस डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए उपलब्ध कराया गया था। कंपनी ने इस फोन को ग्राहकों को सस्ते में ऑफर करने के लिए किसी भी वर्किंग 4G फोन के साथ एक्सचेंज बोनस भी ऑफर रह रही थी। अब अचानक ही ये फोन अमेजन पर सस्ते में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है। 

इस प्रोडक्ट को बतौर Amazon fulfilled लिस्ट किया गया है और इसकी बिक्री Prime Add द्वारा 96 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेटिंग के साथ की जा रही है। 

Jio Phone Next के सिंगल 2GB+32GB वेरिएंट को 6,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, अब ये अमेजन पर 4,324 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सिटीबैंक कार्ड्स के साथ 1,750 रुपये तक 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। साथ ही यहां एक्सचेंज ऑफर के तहत 4,100 रुपये तक की छूट भी दी जा रही है। 

Jio Phone Next के स्पेसिफिकेशन्स 

इस स्मार्टफोन में 720×1440 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 5.45-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ Qualcomm Snapdragon 215 प्रोसेसर मौजूद है। कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। 

ये फोन एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) बेस्ड इन-हाउस PragatiOS कस्टम स्किन पर चलता है। साथ ही इसमें ट्रांसलेट नाउ और नियरबाय शेयर जैसे फीचर भी मिलते हैं। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,500mAh की बैटरी दी गई है। 

End of Article