Airtel का ये ब्रॉडबैंड प्लान है लगभग सभी ग्राहकों के लिए परफेक्ट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 02:45 PM IST

भारती एयरटेल भारत की एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। साथ ही कंपनी देश में अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए भी काफी पॉपुलर है। एयरटेल के ब्रॉडबैंड प्लान्स में पर्याप्त डेटा के साथ OTT बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं।

Airtel का ये ब्रॉडबैंड प्लान है लगभग सभी ग्राहकों के लिए परफेक्ट!

भारती एयरटेल भारत की एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। साथ ही कंपनी देश में अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए भी काफी पॉपुलर है। एयरटेल के ब्रॉडबैंड प्लान्स में पर्याप्त डेटा के साथ OTT बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। हालांकि, हम यहां आपको एयरटेल के एक ऐसे ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो लगभग सभी यूजर्स परफेक्ट है।

हम बात करने जा रहे हैं एयरटेल के 999 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में। ये कोई नया प्लान नहीं है। संभव है कि आपने इस प्लान के बारे में पहले भी सुना हो। बहरहाल एयरटेल के 999 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें कई OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन और कई फ्री सर्विस दी जाती हैं। 

इनमें  Disney+ Hotstar, Amazon Prime, Xstream Premium, VIP सर्विस, Apollo 24 | 7 Circle, FASTag कैशबैक और Wynk Music प्रीमियम सर्विस शामिल है। अगर आप इन्हें अलग से खरीदेंगे तो आपको काफी पैसा लगेगा। लेकिन, एयरटेल के 999 रुपये वाले प्लान के साथ ये सर्विसेज मुफ्त मिलती हैं। 

इतना ही नहीं 200Mbps की स्पीड से इसमें 3.3TB मंथली डेटा दिया जाता है। इतना डेटा ज्यादातर लोगों के लिए पर्याप्त होता है। साथ ही इस प्लान ग्राहकों को फिक्स्ड-लाइन कनेक्शन के जरिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स भी दिए जाते हैं। 

स्पीड, डेटा और एडिशनल बेनिफिट्स के साथ इस प्लान को लगभग सभी के लिए एक बेहतर ऑप्शन माना जा सकता है। ये ब्रॉडबैंड प्लान अफोर्डेबल होते हुए भी कई सारे बेनिफिट्स के साथ आता है। ये प्लान खासतौर पर तब ज्यादा फायदेमंद होगा। जब आपकी फैमिली बड़ी हो। 
 

End of Article