iPhone 14 के लॉन्च से पहले iPhone 13 पर मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट, जानें डील

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 10:21 AM IST

iPhone 13 पर फ्लिपकार्ट पर 14,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये फोन A15 Bionic प्रोसेसर के साथ आता है।

iPhone 14 के लॉन्च से पहले iPhone 13 पर मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट, जानें डील

Apple iPhone 14 की लॉन्चिंग को अब कुछ ही दिन बचे हैं। हालांकि, अगर आप iPhone 13 को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो आपको अभी फ्लिपकार्ट पर एक बेहतरीन डील मिल जाएगी। iPhone 13 की ओरिजल कीमत 79,900 रुपये है। हालांकि, अभी ये फ्लिपकार्ट पर 14,000 रुपये डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। इतना ही नहीं यहां एक्सचेंज ऑफर के तहत 19,000 रुपये तक छूट भी दी जा रही है। इसके अलावा HDFC ग्राहकों को iPhone 13 पर 1,000 रुपये की छूट भी मिलेगी। 

ये है पूरी डील

iPhone 13 के 128GB वेरिएंट की लॉन्च वाली कीमत 79,900 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर इसकी बिक्री अभी 65,999 रुपये में की जा रही है। ये iPhone 13 के लिए अब तक की सबसे कम कीमत है। वहीं, अमेजन पर iPhone 13 को 69,900 रुपये में सेल किया जा रहा है। सीधे तौर पर समझा जा सकता है कि फ्लिपकार्ट पर भारी छूट दी जा रही है। 

फ्लिपकार्ट पर ग्राहक 14,000 रुपये के डिस्काउंट के अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज कर 19,000 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। फ्लिपकार्ट द्वारा चुनिंदा मॉडल्स पर 2,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। 

iPhone 13 के स्पेसिफिकेशन्स 

इस फोन में 2532×1170 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें A15 Bionic प्रोसेसर मिलता है। ये iOS 15 पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 12MP वाइड एंगल कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए भी 12MP कैमरा ही मौजूद है। इसमें 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 

End of Article