Nothing phone (1) कुछ समय तक मौजूद ना रहने और कीमत में बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो गया है। इस फोन की खास बात इसका बैक पैनल है। जहां काफी अनोखा डिजाइन दिया गया है। इसमें मौजूद LED ग्लो करते हैं। साथ ही इन्हें कस्टमाइज भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं ये यहां बैक पैनल ट्रांसपेरेंट भी है।
कीमत
ये फोन ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में आता है। ये फोन 8GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/256GB वाले तीन कलर ऑप्शन में आता है और फिलहाल तीनों ही वेरिएंट्स को दोनों कलर ऑप्शन में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत हाल ही में बढ़ाई गई थी। ऐसे में अब इनकी कीमत क्रमश: 33,999 रुपये, 36,999 रुपये और 39,999 रुपये हो गई है।
ऑफर्स की बात करें तो HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन्स पर ग्राहकों को 1,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और नॉन-EMI ट्रांजैक्शन्स पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत 17,000 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं।
Nothing Phone (1) के स्पेसिफिकेशन्स
फोन के रियर में यूनिक डिजाइन के साथ ट्रांसपेरेंट बैक दिया गया है। साथ ही इसके रियर में एक Glyph इंटरफेस भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक ये कम्युनिकेशन करने का नया तरीका है। इससे स्क्रीन टाइम भी कम होगा। ये फोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है।
इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही इसमें तीन माइक्रोफोन्स, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और डस्ट-वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP53 रेटिंग भी दी गई है।
Nothing Phone (1) में फोटोग्राफी के लिए रियर में 50MP के दो कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है। इसमें 256GB UFS 3.1 तक स्टोरेज दिया गया है। Nothing Phone 1 की बैटरी 4,500mAh की है और यहां 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
