WhatsApp यूजर्स जल्द ही हाइड कर पाएंगे अपना ऑनलाइन स्टेटस, जानें कैसे?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 06:08 PM IST

WhatsApp ने हाल ही में तीन नए फीचर्स की घोषणा की थी। इसमें ऑनलाइन स्टेटस हाइड करने का फीचर सबसे महत्वपूर्ण है।

WhatsApp यूजर्स जल्द ही हाइड कर पाएंगे अपना ऑनलाइन स्टेटस, जानें कैसे?

WhatsApp हर महीने अपने यूजर्स के नए-नए फीचर्स की घोषणा करता रहता है। हाल ही में वॉट्सऐप ने तीन प्राइवेसी फीचर्स की घोषणा की थी। इन फीचर्स में स्क्रीनशॉट ब्लॉक करना, ऑनलाइन स्टेटस हाइड करना और ग्रुप को साइलेंट तरीके से लीव करना शामिल हैं। कंपनी ने कंफर्म किया था ये तीनों डेवलपमेंट के फाइनल स्टेज में हैं और जल्द ही इन्हें यूजर्स को उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए तारीख नहीं बताई गई है। 

इनमें से यूजर्स को सबसे ज्यादा इंतजार ऑनलाइन स्टेटस हाइडिंग फीचर का है। इस फीचर की मदद से यूजर्स जिससे चाहे उससे ऑनलाइन स्टेटस को हाइड कर सकेंगे। उम्मीद है कि इन फीचर्स को सबसे पहले iOS और एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स और इसके बाद सभी यूजर्स को दिया जाएगा। WaBetaInfo के मुताबिक ये फीचर वेब यूजर्स के लिए भी तैयार किया जा रहा है। 

कंपनी के मुताबिक ये फीचर उन लोगों के लिए लाया जा रहा है जो ऑनलाइन स्टेटस को छुपा कर रखना चाहते हैं। ये फीचर इस महीने के अंत तक जारी हो सकता है। कंपनी ने ये भी बता दिया है कि ये फीचर काम कैसे करेगा? 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको वॉट्सऐप ओपन करना होगा। 
  • इसके बाद सेटिंग्स में जाना होगा। 
  • इसके बाद अकाउंट में। 
  • फिर प्राइवेसी ऑप्शन पर टैप करना होगा। 
  • इसके बाद यूजर्स को Who can see when I’m online पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद Everyone और Same as last seen में से किसी भी एक को सेलेक्ट करना होगा। 
  • अगर आप last seen सेलेक्ट करत हैं तो वो सभी कॉन्टैक्ट्स जिन्हें आपने लास्ट सीन से हाइड किया हुआ है वो आपका ऑनलाइन स्टेटस नहीं देख पाएंगे। 
  • अगर आप सभी से ऑनलाइन स्टेटस हाइड करना चाहते हैं तो आपको लास्ट सीन से Nobody सेलेक्ट करना होगा और ऑनलाइन स्टेटस पार्ट में Same as last seen। 

आपको बता दें कि WhatsApp पहले से ही यूजर्स को स्टेटस, प्रोफाइल पिक्चर और लास्ट सीन हाइड करने का फीचर देता है। 

End of Article