Amazon-Flipkart सेल: iPhone 12, iPhone XR पर मिल रही है भारी छूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2022, 07:07 PM IST

आज Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल का आखिरी दिन है। वहीं, फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल अभी 22 जनवरी तक जारी रहेगी। दोनों ही ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर डिस्काउंट्स और कैशबैक दिया जा रहा है।

Amazon-Flipkart सेल: iPhone 12, iPhone XR पर मिल रही है भारी छूट

आज Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल का आखिरी दिन है। वहीं, फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल अभी 22 जनवरी तक जारी रहेगी। दोनों ही ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर डिस्काउंट्स और कैशबैक दिया जा रहा है। इस बीच यहां iPhone 12 और iPhone XR जैसे Apple iPhone मॉडल्स पर भी भारी डिस्काउंट किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप एक नया iPhone खरीदना चाह रहे हैं तो आपके लिए ये सही समय हो सकता है। 

डिस्काउंट के अलावा Amazon पर SBI कार्ड पर 1,750 रुपये तक 10 प्रतिशत एडिशनल डिस्काउंट और फ्लिपकार्ट पर ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 750 रुपये तक 10 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है। जो भी ऑफर्स इन कंपनियों द्वारा दिए जा रहे हैं वो केवल पुराने मॉडल्स पर दिए जा रहे हैं। नए iPhone 13 मॉडल्स पर फिलहाल छूट नहीं दी जा रही है। 

iPhone 12

iPhone 12 ब्लैक 64GB वेरिएंट को दोनों ही वेबसाइट्स पर 65,900 रुपये की जगह 52,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह फ्लिपकार्ट से फोन के 128GB वेरिएंट को 70,900 रुपये की जगह 64,999 रुपये में ग्राहक खरीद सकते हैं। 

iPhone 12 Pro 

इस प्रीमियम iPhone के 256GB वेरिएंट को Amazon से 1,29,900 रुपये की जगह 1,04,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, फ्लिपकार्ट पर ये 1,09,900 रुपये में उपलब्ध है। ये गोल्ड और ग्रेफाइट वाले दो कलर ऑप्शन में आता है। 

iPhone XR 

ये एक अफोर्डेबल iPhone मॉडल है। इसके बेस 64GB मॉडल को Amazon रिपब्लिक डे सेल के दौरान 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह ग्राहक 128GB वेरिएंट को 40,999 रुपये में खरीद सकते हैं। 
 

End of Article