अगर आपका iPhone भी 80 प्रतिशत के बाद नहीं हो रहा है चार्ज, तो ये है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 03:55 PM IST

अगर आप दिल्ली या उत्तरी भारत के किसी हिस्से में रहते हैं। तो संभव है कि आपके iPhone में आपको इस साल जरूर हीट वॉर्निंग नजर आया हो। ये भी संभव है कि जब बाहर का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो तब आपका iPhone 100 प्रतिशत तक चार्ज होने से पहले ही रूक गया हो।

अगर आपका iPhone भी 80 प्रतिशत के बाद नहीं हो रहा है चार्ज, तो ये है वजह

अगर आप दिल्ली या उत्तरी भारत के किसी हिस्से में रहते हैं। तो संभव है कि आपके iPhone में आपको इस साल जरूर हीट वॉर्निंग नजर आया हो। ये भी संभव है कि जब बाहर का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो तब आपका iPhone 100 प्रतिशत तक चार्ज होने से पहले ही रूक गया हो। अगर आपने बैटरी चार्ज ना होने वाली दिक्कत महसूस की है तो इस पर कंपनी ने बताया है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। 

Apple की ओर से कहा गया है कि उसका सॉफ्टवेयर iPhone की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ऑटोमैटिकली चार्जिंग को रोक देता है। साथ ही कंपनी ने एक पोस्ट में बैटरी लाइफ को बढ़ाने के लिए कुछ dos और don'ts की भी जानकारी दी है। 

कंपनी ने कहा है कि iPhone मॉडल्स बाहरी तापमान 0 से 35 डिग्री सेल्सियस होने के दौरान बिना दिक्कत पैदा किए आराम से चार्ज होंगे। हालांकि, लो या हाई टेम्परेचर कंडिशन में डिवाइस अपना बिहेवियर बदल सकता है। ताकी टेम्परेचर रेगुलेट हो सके। कंपनी के मुताबिक ज्यादा तापमान में iOS या iPadOS डिवाइस को इस्तेमाल करने पर बैटरी लाइफ हमेशा के लिए खराब हो सकती है। 

अगर आपका पूरी तरह चार्ज ना हो पा रहा हो तो इस पर Apple का कहना है कि तापमान ज्यादा होने पर चार्जिंग को 80 प्रतिशत तक सीमित कर दिया जाता है। क्योंकि, चार्जिंग के दौरान फोन हल्का गर्म हो जाता है। कंपनी ने ये भी कहा है कि आपका फोन तापमान गिरने ऑटोमैटिकली 80 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज होने लगेगा। ऐसे में अपने फोन को किसी ठंडे लोकेशन पर लेकर जाएं। 

iPhone और iPod यूजर्स अपने फोन की बैटरी लाइफ को सेटिंग्स में जाकर भी चेक कर सकते हैं। अगर आपने Optimised Battery Charging फीचर को इनेबल किया हो। तब भी 80 प्रतिशत चार्जिंग के बाद बैटरी धीरे-धीरे चार्ज होगी। 

End of Article