Amazfit Bip 3 और Amazfit Bip 3 Pro स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये दोनों स्पेफिकेशन्स और फीचर्स के मामले में एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं। कंपनी के मुताबिक, दोनों के बीच एक बड़ा अंतर GPS का है। प्रो मॉडल में फोर सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम दिया गया है। बाकी दोनों ही वॉच में यूजर्स को 14 दिन तक की बैटरी मिलेगी।
Amazfit Bip 3 की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया की साइट से खरीद सकते हैं। इसे ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फिलहाल Amazfit Bip 3 Pro की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
Amazfit Bip 3, Bip 3 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
ये दोनों ही स्मार्टवॉच एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं। इनमें 218ppi और 240x280 पिक्सल के साथ 1.69-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इनमें 2.5D एंटी-फिंगरप्रिंट ग्लास भी है। स्पोर्ट्स और फिटनेस रिलेटेड फीचर्स की बात करें तो Amazfit Bip 3 और Amazfit Bip 3 Pro दोनों में ही 60 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। दोनों में अंतर केवल GPS का है।
हेल्थ फीचर्स की बात करें तो दोनों में हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, स्ट्रेस एंड स्लीप ट्रैकर, ब्रिदिंग एक्सरसाइज और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग फीचर दिया गया है। बैटरी की बात करें तो दोनों ही वॉच सिंगल चार्ज में 14 दिन तक चल सकते हैं।
कंपनी के मुताबिक वॉच में 280mAh की बैटरी दी गई है। इसे पूरी तरह से चार्ज होने में 2 घंटे का वक्त लगता है। इन दोनों में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.0 का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही ये एंड्रॉयड और iOS दोनों के साथ कंपैटिबल हैं। इनमें मैसेज, कॉल्स और ऐप्स के लिए नोटिफिकेशन अलर्ट भी दिया गया है।
