इस प्रीपेड प्लान में मिलता है बिना डेली लिमिट 600GB डेटा, साथ में कॉलिंग-SMS जैसे कई और फायदे भी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 01:48 PM IST

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों को एक लॉन्ग-टर्म प्लान ऑफर करता है। इस प्लान में भारी-भरकम डेटा के साथ कई और फायदे भी दिए जाते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को वैसे ढेरों फायदे दिए जाते हैं। लेकिन, देशभर में कंपनी के पास 4G नेटवर्क नहीं है।

इस प्रीपेड प्लान में मिलता है बिना डेली लिमिट 600GB डेटा, साथ में कॉलिंग-SMS जैसे कई और फायदे भी

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों को एक लॉन्ग-टर्म प्लान ऑफर करता है। इस प्लान में भारी-भरकम डेटा के साथ कई और फायदे भी दिए जाते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को वैसे ढेरों फायदे दिए जाते हैं। लेकिन, देशभर में कंपनी के पास 4G नेटवर्क नहीं है। ऐसे में ज्यादातर यूजर्स इस प्लान में दिलचस्पी ना लें। 

दरअसल, BSNL अपने ग्राहकों को 1,999 रुपये का एक प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। ये प्लान टोटल 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। ये प्लान देशभर में कई सर्किलों में उपलब्ध है। BSNL के इस प्रीपेड प्लान को खरीदने वाले ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोज 100SMS और 600GB डेटा ऑफर किया जाता है। खास बात ये है कि यूजर इस डेटा का इस्तेमाल कभी भी कर सकते हैं। 

ज्यादातर प्रीपेड प्लान 1.5GB, 2GB या 3GB डेली डेटा बेनिफिट के साथ आते हैं। लेकिन, BSNL के इस प्लान में ग्राहकों को 600GB डेटा दिया जाता है। ये पूरी तरह से यूजर के ऊपर निर्भर करता है कि वे इस डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इतना ही नहीं 600GB डेटा की लिमिट खत्म हो जाने पर भी ग्राहक 80 Kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। 

BSNL के इस 1,999 रुपये वाले लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 30 दिन के लिए PRBT का एक्सेस भी दिया जाता है। साथ ही 30 दिन के लिए Eros Now Entertainment का एक्सेस और 30 दिन के लिए लोकधुन कंटेंट भी दिए जाते हैं। 

BSNL देश के सभी हिस्सों में 4G नेटवर्क ऑफर नहीं करता। ऐसे में जिन क्षेत्रों में BSNL का 4G नेटवर्क है। ऐसे ग्राहक इस प्लान को अपना सकते हैं या वो ग्राहक जो BSNL के सिम को बतौर प्राइमरी सिम उपयोग करते हैं वो इस प्लान में रूचि ले सकते हैं। 

End of Article