क्या आप लेना चाहते हैं Twitter से ब्रेक? ऐसे deactivate करें अपना अकाउंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 05:04 PM IST

सोशल मीडिया की ज्यादा लत, शरीर और समय दोनों के लिए घातक होती है। ऐसा ही एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter है। अगर आपको कभी ऐसा लगे कि आप इस प्लेटफॉर्म की लत लग गई है या आपका ज्यादा समय इसमें जा रहा है तो आप इससे ब्रेक ले सकते हैं।

क्या आप लेना चाहते हैं Twitter से ब्रेक? ऐसे deactivate करें अपना अकाउंट

सोशल मीडिया की ज्यादा लत, शरीर और समय दोनों के लिए घातक होती है। ऐसा ही एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter है। अगर आपको कभी ऐसा लगे कि आप इस प्लेटफॉर्म की लत लग गई है या आपका ज्यादा समय इसमें जा रहा है तो आप इससे ब्रेक ले सकते हैं। प्लेटफॉर्म आपको ये सुविधा देता है। 

यूजर्स जब चाहें अपने Twitter अकाउंट को deactivate कर सकते हैं। लेकिन, आपको अकाउंट पूरी तरह से डिलीट करने का ऑप्शन नहीं मिलेगा। आप अपने अकाउंट को deactivate कर सकते हैं और एक ब्रेक लेकर 30 दिन के भीतर वापस लौट सकते हैं। 30 दिन बाद ट्विटर प्लेटफॉर्म से आपका सारा डेटा हटा देगा। 

Twitter द्वारा सीधे तौर पर डिलीट का ऑप्शन नहीं दिए जाने की पीछे वजह ये है कि यूजर्स एक बार फिर सोच सके कि उसे प्लेटफॉर्म पर लौटना है या नहीं। लेकिन, अगर आप पूरी तरह तैयार कि आप अकाउंट को डिलीट करना चाहते हैं तो इसे deactivate कर दें और छोड़ दें। आपका अकाउंट 30 दिन बाद पूरी तरह से डिलीट हो जाएगा। 

ऐप पर ऐसे करें Twitter अकाउंट डिलीट: 

  • अपने फोन पर ट्विटर ऐप ओपन करें। 
  • प्रोफाइल आइकन पर जाएं। 
  • इसके बाद Settings and privacy ऑप्शन पर टैप करें। 
  • यहां से Account ऑप्शन सेलेक्ट करें। 
  • इसके बाद Deactivate your account पर क्लिक करें। 

इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका Twitter अकाउंट deactivate हो जाएगा। अगर आप छोटा ब्रेक लेकर 30 दिन के भीतर प्लेटफॉर्म पर लौटेंगे तो आपका अकाउंट फिर से एक्टिव हो जाएगा। वहीं, अगर आप 30 दिन के भीतर Login नहीं करते तो प्लेटफॉर्म आपका सारा डेटा डिलीट कर देगा। फिर आपको वापसी करने के लिए एक नया अकाउंट क्रिएट करना होगा।  

End of Article