Airtel और Jio देश की दो प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं। ये अपने ग्राहकों को कई तरह के प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती हैं। इन कंपनियों के सबसे पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स डेली डेटा वाले हैं। डेली डेटा प्लान्स हाई और लो दोनों तरह के बेनिफिट्स के साथ आते हैं। फिलहाल हम यहां आपको जियो और एयरटेल के 1GB डेली डेटा के साथ आने वाले प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Jio के 1GB डेली डेटा वाले प्लान्स
जियो 1GB डेली डेटा के साथ कुछ प्लान्स ऑफर करता है। ये प्लान्स कम वैलिडिटी के सथ आते हैं। इस लिस्ट का पहला प्लान 149 रुपये का है। इसमें ग्राहकों को रोज 1GB डेटा 20 दिन की वैलिडिटी के साथ दिया जाता है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और रोज 100SMS भी दिए जाते हैं।
इसी तरह ग्राहकों को 179 रुपये में रोज 1GB डेटा, 24 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100SMS दिए जाते हैं। इस लिस्ट में एक प्लान 209 रुपये का भी है। इसमें ग्राहकों को रोज 1GB डेटा, 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और रोज 100SMS दिए जाते हैं। आपको बता दें इन प्लान्स में ग्राहकों को Jio Cinema और Jio TV जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
Airtel के 1GB डेली डेटा वाले प्लान्स
एयरटेल ग्राहकों को 209 रुपये का एक प्लान ऑफर करता है। इसमें ग्राहकों को रोज 1GB डेटा, 21 दिन की वैलिडिटी, रोज 100SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स दिए जाते हैं। दूसरा प्लान 239 रुपये का है। इसमें ग्राहकों को रोज 1GB डेटा, 24 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और रोज 100SMS दिए जाते हैं।
इस लिस्ट में 265 रुपये का भी एक प्लान है। इसमें ग्राहकों को रोज 1GB डेटा, 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और रोज 100SMS दिए जाते हैं। आपको बता दें इन सभी प्लान्स में फ्री विंक म्यूजिक के साथ Amazon Prime के मोबाइल एडिशन का एक्सेस भी दिया जाता है।
