Dizo Watch S को भारत में मंगलवार को लॉन्च किया गया। इस नई स्मार्टवॉच में रेक्टेंगुलर शेप वाला डिजाइन दिया गया है। इस वॉच की बॉडी कर्व्ड है। इसमें 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं और यहां स्लीप मॉनिटरिंग और 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर भी मौजूद है। इसमें 150 से ज्यादा वॉच फेस भी मौजूद हैं। इसका फ्रेम मेटल का है।
Dizo Watch S की कीमत 2,299 रुपये रखी गई है। जबकि, शुरुआत में इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टवॉच की पहली सेल 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर होगी। इसे क्लासिक ब्लैक, गोल्डन पिंक और सिल्वर ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे जल्द ही चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Dizo Watch S के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टवॉच में 1.57-इंच (200x320 पिक्सल) रेक्टेंगुलर डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में 550 nits पीक ब्राइटनेस के साथ कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फिटनेस लवर्स के लिए इसमें 110 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। इन मोड्स में रनिंग, वॉकिंग, क्रिकेट और योग आदि शामिल हैं।
इस सेगमेंट की बाकी स्मार्टवॉच की ही तरह Dizo Watch S में हार्ट रेट और स्लीप मॉनिटर दिया गया है। साथ ही इसमें ब्लड ऑक्सीजन सेंसर भी मौजूद है। फीमेल यूजर्स के लिए इसमें मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकर भी दिया गया है।
Dizo Watch S डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 सर्टिफाइड है। इस नई स्मार्टवॉच को Dizo ऐप के जरिए कस्टमाइज किया जा सकता है। ये ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों पर ही उपलब्ध है। इस वॉच में यूजर्स को बाद में अपडेट के जरिए इन-ऐप GPS का भी सपोर्ट मिलेगा।
कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें ब्लूटूथ v5.0 का सपोर्ट मौजूद है। इसकी बैटरी 200mAh की है और कंपनी के दावे के मुताबिक इसे सिंगल चार्ज में 10 दिन तक चलाया जा सकता है।
