Happy Ganesh Chaturthi 2022 Wishes Video Status Download: भारत में आज गणेश चतुर्थी का पर्व मानाया जा रहा है। आज देश के अलग हिस्सों में सभी लोग भगवान की मूर्ति स्थापित भी करेंगे। इस बार देश में कोरोना महामारी को लेकर पहले जैसे प्रतिबंध नहीं है। ऐसे में इस बार इस त्योहार की ज्यादा रौनक है। लोग अपनों को इस मौके पर विश भी करते हैं।
आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप गणेश चतुर्थी के अवसर लोग पर वीडियो स्टेटस भी लगाते हैं। कुछ लोग वीडियोज के दूसरे अपनों को शुभकामनाएं संदेश भी देते हैं। अगर आप भी फेसबुक, वॉट्सऐप या इंस्टाग्राम पर वीडियो स्टेटस पर लगाना चाहते हैं तो इसे डाउनलोड करने का तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं।
ऐसे करें वीडियो डाउनलोड:
- इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
- इसके बाद सर्च बार में आपको Ganesh Chaturthi Video Status लिखकर सर्च करना होगा।
- इसके बाद आपको रिजल्ट से सामने आए किसी भी एक ऐप को डाउनलोड करना होगा।
- किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके डेवलपर और रिव्यू को पढ़ सकते हैं। साथ ही डाउनलोड्स की संख्या भी आप देख सकते हैं।
- इसके बाद आपको किसी भी ऐप को इंस्टॉल कर ओपन करना होगा।
- इसके बाद ऐप को ओपन करने के बाद वीडियोज के लिए ऑप्शन मिल जाएंगे।
- किसी भी ऑप्शन को सेलेक्ट करते समय जरा सावधान रहें। क्योंकि, आमतौर पर ये ऐप्स काफी ads से भरे रहते हैं।
- इसके बाद आप किसी भी वीडियो को सेलेक्ट कर सकते हैं।
- सेलेक्ट करने के बाद ऐप आपसे गैलरी की परमिशन मागंगे, जिसे आपको देना होगा।
- इसके बाद आपको वीडियो के लिए डाउनलोड का ऑप्शन मिल जाएगा और आप वीडियो को डाउनलोड कर पाएंगे।
End of Article
