Oppo ने अपनी K15 सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Oppo K15s और Oppo K15x लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन दोनों फोन को खास तौर पर लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत फीचर्स के साथ पेश किया है। इनमें से Oppo K15s में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि K15x में 6500mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
आपको बता दें कि इससे पहले ओप्पो ने बाजार में K15 Pro, K15 Pro+ और K15 को लॉन्च कर चुकी है। अब K15s और K15x के आने से इस सीरीज में दो और फोन जुड़ गए हैं।
Oppo K15s और K15x की कीमत
Oppo K15s की कीमत चीन में 1,699 युआन से शुरू होती है। भारतीय कीमत के हिसाब से यह करीब 24,300 रुपये है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत इतनी है, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,999 युआन यानी करीब 28,600 रुपये है। यह फोन Shadow Grey और Wind Trail Purple कलर में आता है।वहीं, Oppo K15x की शुरुआती कीमत 1,399 युआन यानी करीब 20,000 रुपये है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की है। इसके 6GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,699 युआन यानी करीब 24,300 रुपये है। कंपनी ने K15x को Glacier White और Prism Purple कलर में लॉन्च किया गया है।
Oppo K15s के फीचर्स
Oppo K15s में 6.57 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2,372x1,080 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन काफी स्मूद नजर आते हैं। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स तक है और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है।परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB और 8GB RAM का विकल्प मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
बड़ी बैटरी का मिलेगा सपोर्ट
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें ऑटोफोकस का सपोर्ट भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे से 1080p वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth, डुअल SIM, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी दिया गया है।
Oppo K15x के फीचर्स
Oppo K15x में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,570x720 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,125 निट्स तक है।परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
कैमरे की बात करें तो फोन के पीछे 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें ऑटोफोकस भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे से 1080p वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा 720p में 120fps स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट है। Oppo K15x में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग से चार्ज किया जा सकता है।
कुल मिलाकर, Oppo ने K15s को बड़ी 8000mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया है, जबकि K15x में बड़ी स्क्रीन और 6500mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन में 45W फास्ट चार्जिंग और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
