टेक एंड गैजेट्स

खतरे में 92 देशों के iPhone यूजर्स, एप्पल ने 'Mercenary Spyware' के लिए जारी किया अलर्ट

Apple Warns iPhone Users: टेक दिग्गज ने भारत और 91 अन्य देशों में अपने यूजर्स को चेतावनी दी है कि वे "मर्सिनरी स्पाइवेयर" हमले के शिकार हो सकते हैं। एप्पल ने कहा कि मर्सिनरी स्पाइवेयर द्वारा हमला किया जा रहा है जो उनके आईफोन तक रिमोट एक्सेस हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

Image

Apple Warns iPhone Users

Apple Warns iPhone Users: यदि आप भी एप्पल के आईफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है। एप्पल ने कई देशों में आईफोन यूजर्स को Mercenary Spyware अटैक से सावधान रहने के लिए चेतावनी जारी की है। एप्पल ने कहा कि यूजर्स जरा सी लापरवाही से स्पाइवेयर अटैक का टारगेट बन सकते हैं। यह अलर्ट 92 देशों में iPhone यूजर्स के लिए जारी किया गया है।

क्या है एप्पल का अलर्ट?

टेक दिग्गज ने भारत और 91 अन्य देशों में अपने यूजर्स को चेतावनी दी है कि वे "मर्सिनरी स्पाइवेयर" हमले के शिकार हो सकते हैं। एप्पल ने यूजर्स को चेतावनी दी है कि उन पर मर्सिनरी स्पाइवेयर द्वारा हमला किया जा रहा है जो उनके आईफोन तक रिमोट एक्सेस हासिल करने की कोशिश कर रहा है। दी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने कहा कि स्पाइवेयर आपके Apple ID-xxx- से जुड़े आईफोन को रिमोटली खतरे में डालने की कोशिश कर रहा है। इस हमले का टारगेट आप कौन हैं और क्या करते हैं का पता लगाना है। कंपनी ने कहा कि हालांकि, ऐसे हमलों का पता लगाना पूरी तरह से संभव नहीं है लेकिन आपको अलर्ट रहना चाहिए।

कितना खतरनाक है Mercenary Spyware?

एप्पल ने अपने अलर्ट में कहा कि एनएसओ समूह के पीगैसस जैसे मर्सिनरी स्पाइवेयर हमले बहुत कम होते हैं और नियमित साइबर आपराधिक गतिविधि या कंज्यूमर मैलवेयर की तुलना में 'काफी खतरनाक हैं। एप्पल ने यह भी बताया कि इन हमलों में लाखों डॉलर खर्च होते हैं और व्यक्तिगत रूप से बहुत कम संख्या में लोगों को टारगेट किया जाता है।

क्या है सुरक्षित रहने का तरीका?

ऐप्पल ने यूजर्स को अज्ञात सेंडर्स से लिंक या अटैचमेंट न खोलने और उन्हें मिलने वाले किसी भी लिंक के बारे में सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि, कंपनी ने स्पाइवेयर के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि इससे हमलावरों को अपने व्यवहार को बदलने और भविष्य में पता लगाने से बचने में मदद मिल सकती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article